फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Son-in-law murder Father-in-law for refusing to give alcohol in gorakhpur

शराब देने से मना करने पर नाराज हुआ दामाद, ससुर के पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Mon, 21 Sep 2020 10:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, भटहट (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, भटहट (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Mon, 21 Sep 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law murder Father-in-law for refusing to give alcohol in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के डुमरी नंबर एक रघुभगत टोला में कच्ची शराब देने से मना करने पर रूदल ने अपने चचेरे ससुर के पिता बुद्धु निषाद (70) की पीटकर हत्या कर दी। आरोपित के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डुमरी नंबर एक निवासी रामधनी निषाद की बेटी अंगा की शादी 13 साल पहले बेनीगंज मोहल्ला निवासी रूदल निषाद के साथ हुई थी। ससुर रामधनी की एक साल पहले मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद दामाद रूदल का ससुराल में आना-जाना ज्यादा हो गया था। रूदल शराब पीने का आदी है। ससुर के भाई के पिता बुद्धु कच्ची शराब बेचते थे। दामाद अक्सर उनके पास शराब पीने पहुंच जाता था। बदले में पैसा भी नहीं देता था। इसको लेकर पहले भी दोनों में मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की रात भी रूदल शराब पीने पहुंचा। बुद्धु ने शराब देने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर रूदल ने बुद्धू की जमकर पिटाई कर दी। सिर पर चोट लगने से बुद्धु गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। लोग घायल बुद्धू को लेकर मेडिकल कॉलेज जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बुद्धु निषाद की पांच बेटियां और एक बेटा अजीत है। पुलिस ने बेटे अजीत की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपित रूदल को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed