फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SOG arrest miscreant wanted in seven cases at siddharth nagar

सिद्धार्थनगर: एसओजी के हत्थे चढ़ा बदमाश, सात मुकदमों में था वांछित

Tue, 20 Apr 2021 05:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Apr 2021 05:58 PM IST
सार

एसओजी और जोगिया पुलिस की संयुक्त टीम ने फजिहतवा नाले के पास से पकड़ा, तमंचा और कारतूस भी बरामद

विज्ञापन
SOG arrest miscreant wanted in seven cases at siddharth nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में चोरी, छिनैती सहित सात अन्य मामलों में फरार चल रहे वांछित को एसओजी और जोगिया पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार सुबह क्षेत्र के फजिहतवा नाले के पास से दबोच लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


एसओ जोगिया पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी, छिनैती, मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का एक बदमाश आने वाला है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी के साथ टीम बनाई गई।
विज्ञापन


इसके बाद क्षेत्र फजिहतवा नाले के पास चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक संदिग्ध आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा तो जवानों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाश की पहचान राजकूपर लोध निवासी कठही कोतवाली जोगिया के रूप में की गई। इसके खिलाफ विभिन्न अपराधों में सात मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed