{"_id":"5f910eb8ec99de5c8e64dc82","slug":"sofa-artisan-murder-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: घर में घुसकर सोफा कारीगर की हत्या, इस चीज को बनाया गया था हथियार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: घर में घुसकर सोफा कारीगर की हत्या, इस चीज को बनाया गया था हथियार
Thu, 22 Oct 2020 12:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के लच्छीपुर में सोफा कारीगर वाजिद अली (40) के सिर पर छोटे सिलिंडर से प्रहार कर हत्या कर दी गई। घर में घुसकर वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों को वारदात की भनक नहीं लग सकी। रात आठ बजे के करीब किराएदार बहादुर के आने पर हत्या की खबर पुलिस को हो सकी। इसके बाद एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ फोरेंसिक टीम और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। प्रथमदृष्टया वारदात के पीछे संपत्ति का विवाद सामने आया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, वाजिद अली लच्छीपुर स्थित अपने आवास में अकेले रहते थे। बहादुर नाम का किराएदार मकान में रहता है। बहादुर सुबह काम पर चला गया था। बुधवार रात आठ बजे के करीब वह लौटा तो देखा कि बाहर का दरवाजा खुला है। अंदर वाजिद का दरवाजा बिना सिटकनी लगाए बंद था।
विज्ञापन
बहादुर के आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर उसे शक हुआ तो दरवाजा खोलकर देखा। बिस्तर के नीचे वाजिद का शव पड़ा था। पास में एक छोटा सिलिंडर पड़ा था, जिस पर खून के निशान थे।
यह देखकर वह शोर मचाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि सिर पर चोट के निशान मिले हैं। मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।