{"_id":"618cdf640b330053ef415bd8","slug":"smuggler-arrested-with-charas-worth-25-lakhs-from-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: रेलवे स्टेशन से 25 लाख के चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, कानपुर जाने की फिराक में था आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: रेलवे स्टेशन से 25 लाख के चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, कानपुर जाने की फिराक में था आरोपी
Thu, 11 Nov 2021 02:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 Nov 2021 02:46 PM IST
सार
जीआरपी इंस्पेक्टर उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी युवक इसके पहले भी तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। ट्रेन व प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के साथ जहरखुरानी का भी उस पर आरोप है।
विज्ञापन
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
विस्तार
गोरखपुर में आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने मंगलवार देर रात एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से 2.524 किलो चरस मिला है, जिसकी कीमत 25 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
छठ को देखते हुए जीआरपी इंस्पेक्टर उपेंद्र श्रीवास्तव व आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजेश सिन्हा के नेतृत्व में मंगलवार रात रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की गई। मुखबिर के जरिये जांच टीम को सूचना मिली कि प्लेटफॉर्म छह पर संदिग्ध युवक घूम रहा है।
विज्ञापन
सूचना पर रात करीब सवा 12 बजे टीम प्लेटफॉर्म के पूर्वी छोर पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर वह भागने लगा जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान युवक के पास से 2.524 किलो चरस मिला। पूछताछ में उसकी पहचान रहमत अली (52) के रूप में हुई। वह उन्नाव के जुगियाना गांव का रहना वाला है।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि वह अवध असम स्पेशल से बिहार से चरस लेकर कानपुर जाने वाला था। जीआरपी इंस्पेक्टर उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी युवक इसके पहले भी तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। ट्रेन व प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के साथ जहरखुरानी का भी उस पर आरोप है। उसकी तलाश काफी दिनों से की जा रही थी।