{"_id":"60a7d0adb74b4d5c1e7902a1","slug":"six-years-old-thief-caught-maharajganj-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: छह साल की उम्र में बड़ा कारनामा करता है ये बच्चा, इसकी हरकतों से पुलिस भी हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महराजगंज: छह साल की उम्र में बड़ा कारनामा करता है ये बच्चा, इसकी हरकतों से पुलिस भी हैरान
Fri, 21 May 2021 08:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 21 May 2021 08:54 PM IST
सार
पुलिस की सख्ती पर रोने लगता है लिटिल डॉन, घरवाले रात को करते हैं पहरेदारी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज कोतवाली पुलिस को एक छह साल का मासूम डॉन हाथ लगा, जिसके कारनामे सुनकर हर कोई सन्न है। छोटी उम्र में बड़ा कारनामा करने की चाहत है, ऐसे में घरवाले रात को उसकी पहरेदारी करते हैं। बावजूद इसके वह घरवालों को चकमा देकर रात को चोरी की वारदात करने निकल जाता है।
विज्ञापन
उसकी हरकतों से तंग आकर शहर के व्यापारी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी करते हैं। उन्हीं कैमरों की नजर में उसकी संदिग्ध हरकतें कैद हो गई तो उसकी कारस्तानी सामने आ गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, छह साल का बालक रोशनदान खिड़की, सटर खिसका कर कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। शुक्रवार को पुलिस उसको थाने लेकर आई तो वह सख्ती से पूछताछ के दौरान रोने लगा। उसकी मासूमियत देखकर शिकायत करने वाले व्यापारी भी सख्ती नहीं बरत पाए।
विज्ञापन
ऐसे में पुलिस उसे समझा-बुझाकर छोड़ दी। इसके पहले भी उसे पुलिस ने कई बार पकड़ा और समझा-बुझाकर परिजनों के हवाले कर दिया, लेकिन उसकी हरकतें बढ़ती जा रही हैं।
बालक के परिजनों के मुताबिक उसकी निगरानी की जाती है, लेकिन वह आंखों में धूल झोंक कर वह रात को धीरे से निकल जाता है। सदर कोतवाल मनीष सिंह ने उसकी हरकतों पर नजर रखने की पुष्टि के साथ ही पुलिस गश्त तेज होने की बात कही है।