फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Six miscreants arrested in encounter at Basti

बस्ती: मुठभेड़ में छह बदमाश गिरफ्तार, तीन के पैर में लगी गोली

Sun, 22 Aug 2021 10:56 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sun, 22 Aug 2021 10:56 AM IST
सार

परशुरामपुर छावनी और पैकोलिया पुलिस से हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान तीन सिपाही भी घायल।

विज्ञापन
Six miscreants arrested in encounter at Basti
मुठभेड़ में घायल बदमाश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले के अलग-अलग पैकोलिया परशुरामपुर और छावनी थाना क्षेत्रों में बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस उनके अपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है। तीनों मुठभेड़ में एक-एक सिपाही भी घायल हुए हैं, उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पकड़े गए बदमाश 80 हजार रुपये की लूट में शामिल बताए जा रहे हैं। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि इस गिरोह के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


परशुरामपुर में एसएचओ अवधेश राज सिंह की संयुक्त टीम और बदमाशों के साथ बंजरिया मोड़ के पास हुई मुठभेड़ में बदमाश आदर्श प्रताप सिंह व उसका साथी अंकित गिरफ्तार हुआ। वहीं पैकोलिया में एसओजी प्रभारी मृत्युंजय पाठक और एसओ प्रदीप सिंह के संयुक्त टीम के साथ भैरोपुर के पास बदमाशों से हुई मुठभेड़ में शिव कुमार उर्फ भल्लर व उसका साथी रवि सोनकर और छावनी थाना में एंटी वेहकिल थेफ़्ट टीम प्रभारी और एसओ छावनी आलोक श्रीवास्तव की संयुक्त टीम के साथ अमोली पुलिया के पास हुई मुठभेड़ में संजय पांडेय उर्फ संजू बाबा और उसका साथी शमशाद पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परशुरामपुर में आदर्श, पैकोलिया में शिव कुमार उर्फ भल्लर, छावनी में सजंय कुमार पांडेय उर्फ संजू उर्फ बाबा के पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed