फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Six Miscreants arrested after Police Encounter in gorakhpur

यूपी: डकैती की साजिश रच रहे बदमाशों से मुठभेड़, छह गिरफ्तार

Wed, 02 Dec 2020 09:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 02 Dec 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
Six Miscreants arrested after Police Encounter in gorakhpur
मामले का खुलासा करते एसएसपी जोगिंदर कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर के पीपीगंज में सब्जी मंडी के पास डकैती की साजिश रच रहे छह बदमाशों को पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार सुबह में हुई मुठभेड़ में दबोच लिया। इस दौरान दो अन्य बदमाश भागने में सफल रहे।  

विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों ने कैंपियरगंज, पीपीगंज और सिद्धार्थनगर में चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। फरार दो बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। पुलिस ने आरोपितों के पास से तमंचा, चोरी के सामान के अलावा दो लक्जरी वाहन भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


 पकड़े गए आरोपितों की पहचान संतकबीरनगर के मेंहदावल के उत्तर पट्टी निवासी बलराम, मेंहदावल निवासी बुद्धिराम, संजय जायसवाल, गणेश व संदीप शुक्ला और महराजगंज के पनियरा निवासी शक्ति कुमार गौड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने पकड़े गए बदमाशों के बारे में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि सभी बदमाश मेंहदावल, संतकबीरनगर में किराए का कमरा लेकर रहते थे। वहां से अपने लक्जरी वाहन से निकलते थे और गोदामों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। बलराम और शक्ति गौड़ गिरोह के सरगना हैं। इनके पास से बरामद वाहन चोरी के हैं या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।
 

फरार आरोपियों पर घोषित होगा इनाम

बदमाशों के फरार साथियों की पहचान सिकरीगंज के रोहारी निवासी आतम साहनी और मेंहदावल के गोलू के रूप में हुई है। दोनों पर एसएसपी इनाम घोषित करेंगे। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही इनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

ये हुई बरामदगी
59 पेटी देशी शराब, एक तमंचा 12 बोर, एक तमंचा 38 बोर, दो कारतूस 12 बोर, दो कारतूस 38 बोर, 20 बोरी मटर दाल, एक बोरी मटर, बीज गोदाम से संबन्धित गेहूं बीज व जैविक खाद,  2000 रुपये नकद,  घटना में प्रयुक्त टाटा सफारी और मारुति स्टीम कार, एक पिकअप और दो बाइक।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed