फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shahana death case connection with Inspector Rajendra Singh in gorakhpur

शहाना मिस्ट्री: आखिर दरोगा राजेंद्र सिंह ने उस रात क्या किया? क्या कहा? ...और शहाना की मौत हो गई

Mon, 18 Oct 2021 01:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 18 Oct 2021 01:10 PM IST
सार

शहाना के मौत की वजह कौन था ? केबीसी में यह सवाल उठे तो विकल्प बताए बिना, खेलने वाला यही जवाब देगा कि यकीनन राजेंद्र सिंह। क्योंकि गुरुवार रात से मौत तक उस कमरे में केवल शहाना, उसका एक साल का बच्चा और दरोगा राजेंद्र सिंह ही थे।

विज्ञापन
Shahana death case connection with Inspector Rajendra Singh in gorakhpur
शहाना उसका बेटा ट्वन्टी व दरोगा राजेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर महिला अस्पताल की संविदाकर्मी शहाना का जीवन खत्म हो गया, मगर अपने पीछे वह अंतहीन कहानियों को सिलसिला छोड़ गई। जितने मुंह उतनी बात, मगर एक बात किसी के समझ नहीं आ रही है कि घटनावाली रात आखिर हुआ क्या? गुरुवार शाम तक सब ठीक था। वह अपने गांव गई और लौट भी आई। आत्महत्या मान भी लें तो फिर ऐसी कौन-सी वजह होगी, जिसकी वजह से उसने मौत को गले लगा लिया। आर्थिक तंगी के चलते मौत को गले लगाने की बात तो बेमानी है, लेकिन दूसरा प्रत्यक्ष कोई कारण सामने नहीं है। शहाना के मौत की वजह कौन था ? केबीसी में यह सवाल उठे तो विकल्प बताए बिना, खेलने वाला यही जवाब देगा कि यकीनन राजेंद्र सिंह। गुरुवार रात से मौत तक उस कमरे में केवल शहाना, उसका एक साल का बच्चा और दरोगा राजेंद्र सिंह ही थे।
विज्ञापन


कहीं पुलिस के दिमाग की उपज तो नहीं कथित पति समीर
शहाना की मौत के बाद ही बच्चे के पिता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। इस बीच कोतवाली पुलिस की ओर से बताया गया कि समीर नाम के एक युवक से उसने शादी की थी। समीर कहां का रहने वाला है, उसकी शादी कब हुई थी, इसके बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी पुलिस के पास नहीं है। अब पुलिस का दावा है कि दोनों के बीच विवाद हो गया था और लंबे समय से अलग रह रहे थे। वैसे माना जा रहा है कि समीर पुलिस के दिमाग की उपज है, वास्तव में ऐसा कोई शख्स नहीं है।
विज्ञापन


यह थी घटना
जानकारी के मुताबिक, बेलीपार के भीटी गांव निवासी शहाना निशा कोतवाली इलाके के बक्शीपुर में किराए पर कमरा लेकर रहती थी। वह जिला अस्पताल में संविदाकर्मी थी। 15 अक्तूबर की सुबह किराए के कमरे में फंदे से लटकता उसका शव मिला था। घुटने मुड़े हुए जमीन पर टिके थे, वह इबादत की मुद्रा में बैठी नजर आ रही थी। शहाना का करीब एक वर्ष का बेटा अपनी मां का शव पकड़कर बिलख रहा था।   
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर में ये हैं आरोप
कोतवाली पुलिस ने जिस तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है, उसके मुताबिक शहाना से दरोगा के नजदीकी संबंध थे। वह अक्सर शहाना के कमरे पर जाता था। गत बृहस्पतिवार की रात किसी बात को लेकर दरोगा ने विवाद किया था। इसके बाद शुक्रवार की सुबह शहाना की फंदे से लटकने की जानकारी मिली थी। इस मामले में दरोगा की भूमिका संदिग्ध है। इस पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed