{"_id":"5f49125305baa5452153483d","slug":"school-manager-accused-arrested-for-molested-a-seventh-class-student-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार, नए एसएसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार, नए एसएसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई
Fri, 28 Aug 2020 07:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 28 Aug 2020 07:50 PM IST
सार
- करीब महीने भर पहले घर बुलाकर किया था दुष्कर्म
- दुष्कर्म, पाक्सो, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गोला पुलिस ने सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपित सिधारी निवासी स्कूल प्रबंधक हरेंद्र यादव को शुक्रवार को गोला के राजगढ़ इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने आरोपित को जेल भिजवा दिया। नाबालिग से करीब एक महीने पहले ही दुष्कर्म हुआ था। लेकिन मामला दर्ज नहीं हो रहा था। नवागत एसएसपी जोगिंदर कुमार के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तारी की है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को तहरीर देकर नाबालिग के पिता ने बताया है कि उनकी बेटी हरेंद्र यादव के सिधारी स्थित विद्यालय में सातवीं की छात्रा है। बीते 29 जुलाई को छात्रा की बहन का जन्मदिन था, इसमें हरेंद्र भी आए थे। इस दौरान उन्होंने छात्रा को अगले दिन घर बुलाया था।
आरोप है कि जब अगले दिन 30 जुलाई को छात्रा उनके घर गई तो उन्होंने दुष्कर्म किया। छात्रा ने घर आकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। आरोप है कि प्रबंधक ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर धमकी भी दी थी। इसके बाद 31 जुलाई को पिता ने गोला थाने पर तहरीर दी, तत्कालीन एसएसपी से भी मिले लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में परिजनों ने फिर से नवागत एसएसपी जोगिंदर कुमार से मुलाकात कर शिकायत की।
विज्ञापन
उनके निर्देश पर 25 अगस्त को गोला पुलिस ने आरोपित प्रबंधक हरेंद्र यादव के खिलाफ धमकी देने, दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट में केस दर्ज किया और शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल भी कराया है। रिपोर्ट आने के बाद के बाद उसका कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा।
इस संबंध में एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।