फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   robbery of 4.10 lakhs held hostage to employees of finance company in Gorakhpur

फिल्मों जैसी वारदात: गोरखपुर में फाइनेंस कंपनी के कर्मियों को बंधक बना 4.10 लाख की डकैती, दो बाइक पर आए थे पांच बदमाश

Fri, 13 Aug 2021 11:01 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 13 Aug 2021 11:01 AM IST
सार

असलहे से लैस पांच बदमाशों ने विरोध करने पर एक कर्मचारी का सिर फोड़ा। फिल्मी अंदाज में हुई वारदात की सूचना पर दौड़े पुलिस अफसर, सीसीटीवी कैमरे की मदद से पड़ताल शुरू।

विज्ञापन
robbery of 4.10 lakhs held hostage to employees of finance company in Gorakhpur
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के महादेवा जंगल गांव में स्थित फ्यूजन माइक्रोसॉफ्ट फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में गुरुवार की रात कर्मचारियों को बंधक बनाकर बेखौफ बदमाशों ने 4.10 लाख रुपये लूट कर सनसनी फैला दी। विरोध करने पर कर्मचारी शुभम के सिर पर पिस्टल की बट मारकर लहूलुहान कर दिया। दो बाइक पर आए पांच बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया और असलहा लहराते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पाते ही डीआईजी जे रविंद्र गौड़, एसपी नार्थ मनोज अवस्थी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फाइनेंस कंपनी के सामने व्यापारी के गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस बदमाशों की पहचान कर तलाश के लिए दबिश दे रही है। खबर है कि सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई है लेकिन अंधेरा होने की वजह से बहुत साफ नहीं है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा थाना क्षेत्र में ग्राम महदेवा जंगल मे फ्यूजन माइक्रोसॉफ्ट फाइनेंस कंपनी का ऑफिस है। कंपनी के ब्रांच मैनेजर शशि कुमार यादव ने बताया कि वह, कर्मचारी रामकरन सिंह, अमित तिवारी व शुभम द्विवेदी के साथ रात में करीब 8.30 बजे कलेक्शन के रुपये गिन रहे थे। तभी तीन लोग असलहे के साथ ऑफिस में घुसे और बोले शांति से अपने जगह बैठ जाओ। इसके बाद लॉकर की चाभी ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बदमाश बाइक लेकर बाहर खड़े थे। बदमाश कुछ रुपया लाकर से और कलेक्शन के रुपये बैग में भरकर नई बाजार की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के लोगों से घटना की जानकारी ली। कंपनी के ठीक सामने एक व्यापारी का गोदाम है। जिसमें लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को देखा। बताया जा रहा कि लुटेरे करीब तीस साल की उम्र के थे।

डीआईजी जे रविंद्र गौड़ ने बताया कि घटना दुस्साहसिक है और पुलिस के लिए चैलेंजिंग भी है। क्राइम ब्रांच सर्विस लांस के अलावा पुलिस की छह टीमें  लगा दी गई हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।


कुछ ही देर में आने वाली थी कलेक्शन की गाड़ी
कंपनी के कर्मचारी कैश गिन कर तैयार कर रहे थे। कुछ ही देर में फिनो कैश कलेक्शन गाड़ी कैश लेने आने वाली थी। यह जानकारी आने के बाद पुलिस को लग रहा है कि कहीं ना कहीं बदमाशों ने पहले रेकी की थी। इसके बाद ही घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed