फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Reward of Rs one lakh announced on Six Police Personnel in manish gupta Murder case Gorakhpur

मनीष गुप्ता हत्याकांड: 12 दिनों से फरार छह पुलिस वालों पर हुआ एक लाख का इनाम, सरेंडर नहीं किया तो कुर्क होगी संपत्ति

Sat, 09 Oct 2021 06:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 Oct 2021 06:27 PM IST
सार

इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिस कर्मियों पर इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर एक-एक लाख रुपए कर दी गई है। साथ ही आरोपी पुलिसकर्मियों के हाजिर नहीं होने पर उनके खिलाफ जल्द कुर्की का आदेश भी जारी होगा।

विज्ञापन
Reward of Rs one lakh announced on Six Police Personnel in manish gupta Murder case Gorakhpur
मृतक कारोबारी मनीष गुप्ता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर के होटल कृष्णा पैलेस में कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत मामले में फरार चल रहे हत्यारोपी इंस्पेक्टर जेएन सिंह, चौकी इंचार्ज अक्षय मिश्रा समेत छह पुलिस वालों पर एसआईटी ने एक-एक लाख रूपये का इनाम घोषित कर दिया है। बता दें कि शुक्रवार को इनपर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया कि आरोपी पुलिस वालों पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है। सरेंडर नहीं करने पर जल्द ही कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दोस्तों के साथ घूमने आए मनीष गुप्ता के साथ 27 सितंबर को चेकिंग के दौरान मारपीट हुई थी। आरोप है कि पुलिस वालों की पिटाई से ही मनीष की मौत हो गई। पुलिस ने मनीष की पत्नी मीनाक्षी की तहरीर पर इंस्पेक्टर जेएन सिंह, अक्षय मिश्रा, विजय यादव समेत पर हत्या का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


विवेचना के दौरान दरोगा राहुल दुबे, हेड कांस्टेबल कमलेश यादव, प्रशांत कुमार का नाम बढ़ाया गया था। घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार चल रहे है और उनकी तलाश में कानपुर की छह टीमें लगी हुई है लेकिन अभी सभी के हाथ खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed