फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rampage in village over killing of old man at siddharthnagar

यूपी: वृद्ध की हत्या पर गांव में उपद्रव, 12 लोगों पर हत्या का केस दर्ज, छह हिरासत में

Fri, 21 Aug 2020 05:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 21 Aug 2020 05:03 PM IST
सार

  • एडीएम, एएसपी सहित कई थानों की फोर्स मौजूद
  • हालात को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस जुटी

विज्ञापन
Rampage in village over killing of old man at siddharthnagar
मौके पर ग्रामीणों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के हथपरा गांव में बृहस्पतिवार की देर रात जमीन के विवाद में हुई दो पक्षों में हुई मारपीट में वृद्ध ध्रुवराज चौधरी की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह गांव में लाश पहुंचते ही लोग भड़क गए। आरोपी पक्ष के लोगों ने भूसैले को आग के हवाले कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


हालात बिगड़ता देखकर एडीएम, एएसपी कई थानों की पुलिस और पीएसी के साथ गांव पहुंचे। उपद्रवियों को भगाने के लिए पुलिस को लाठियां पटकनी पड़ी। त्रिलोकपुर पुलिस ने रात में ही पीड़ित परिवार की तहरीर पर 12 लोगों पर हत्या, बलवा सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके छह लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


 

ये है पूरा मामला

Rampage in village over killing of old man at siddharthnagar
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

क्षेत्र के हथपरा गांव निवासी ध्रुवराज चौधरी (70) का गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन के टुकड़े पर कब्जेदारी का विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार देर शाम जमीन पर कब्जे के लिए दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में ध्रुवराज को गंभीर चोट आईं जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी जख्मी हो गया।

अचेत अवस्था में उन्हें भनवापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर वहां से जिला अस्पताल भेजा गया था। जिला अस्पताल में देर रात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिवार के सदस्य लवकुश की तहरीर पर दूसरे पक्ष के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। ध्रुवराज की मौत होने पर हत्या की धारा भी जोड़ते हुए पुलिस ने आरोपी पक्ष के छह लोगों को हिरासत में ले लिया था।

इसे भी पढ़ें- डकैतों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए थे पिता, अब बेटा ले रहा बदला

शुक्रवार सुबह पीएम के बाद ध्रुवराज का शव गांव लाया गया। शव आते ही गांववाले भड़क गए और बवाल होने लगा। आरोप है कि गांव में आए कुछ अज्ञात लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। घटना को सांप्रदायिक रंग देने के लिए आरोपी पक्ष के भूसैले को आग के हवाले कर दिया गया। मामला बिगड़ता देख एडीएम सीताराम गुप्ता, एएसपी मायाराम वर्मा, सीओ इटवा श्रीयश त्रिपाठी के अलावा डुमरियागंज, भवानीगंज, मिश्रौलिया, इटवा, गोल्हौरा सहित अन्य थानों की फोर्स और पीएसी गांव पहुंची।

पुलिस और पीएसी के जवानों ने लाठियां पटक कर उपद्रवियों को तितर-बितर किया। तनाव की स्थिति को देखते हुए जिले के अन्य थानों की फोर्स भी गांव के लिए रवाना की गई। पुलिस काफी देर तक परिजनों को ध्रुवराज के शव का अंतिम संस्कार करने का अनुरोध करती रही। एसओ त्रिलोकपुर रणधीर मिश्र ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। 12 नामजद आरोपियों में छह को हिरासत में ले लिया गया है, अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed