फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police will investigate death of Kailash Hotel Director Sanjay Mall by help of expert in gorakhpur

एक्सपर्ट की मदद से होटल संचालक की मौत की गुत्थी सुलझाएगी पुलिस, हत्या की आशंका पर शुरू हुई पड़ताल

Fri, 20 Nov 2020 12:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 20 Nov 2020 12:37 PM IST
सार

  • गला दबाकर हत्या की ओर इशारा कर रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट, अफसर भी उलझे
  • पीएम करने वाले डॉक्टरों से लेंगे सलाह, सीसी टीवी कैमरे को खंगाला जा रहा

विज्ञापन
Police will investigate death of Kailash Hotel Director Sanjay Mall by help of expert in gorakhpur
कैलाश होटल के संचालक व प्रापर्टी डीलर संजय मल्ल। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के जैमिनी अपार्टमेंट में मृत मिले कैलाश होटल संचालक संजय मल्ल की मौत की गुत्थी उलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आ रहे हैं वह हत्या की ओर संकेत कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि संजय की गला दबाकर हत्या की गई है, फिर फंदे से लटका दिया गया है। अब पुलिस मामले को एक्सपर्ट की मदद से सुलझाने की बात कह रही है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से पुलिस संपर्क करेगी। दूसरे फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे साफ हो सके कि संजय कमरे में अकेले थे या कोई और था। इसके अलावा सीसी टीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रामजानकीनगर निवासी संजय मल्ल प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते थे। बीते मंगलवार को कमरे में उनकी लाश मिली थी। दरवाजा बंद होने और एक सुसाइड नोट मिलने की वजह से पुलिस ने इसे खुदकुशी मान लिया और भाई की तहरीर पर एफआईआर भी दर्ज कर ली।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी रिश्ते में लगने वाली चाची अनामिका मल्ल को पुलिस जेल भी भेज चुकी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है तो उसमें फांसी लगाने की बात नहीं है, बल्कि दबाने से गले की हड्डी टूटने की बात सामने आई है। ऐसे में पुलिस पूरी तरह से उलझ गई है। पूरे प्रकरण को सुलझाने के लिए एक-एक पहलू पर जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की भी होगी जांच

अब जब मौत पर सवाल खड़ा हो गया है तो पुलिस सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की भी जांच कराने की तैयारी कर ली है। इसके बाद बहुत सी बातें साफ हो पाएंगी। हैंडराइटिंग यदि मैच भी कर जाती है तब भी यह सवाल उठ ही रहा है कि हो सकता है कि सुसाइड नोट जबरन लिखवाया गया हो।

इस वजह से खुदकुशी मान रही थी पुलिस
  • कमरे में शव फंदे से लटका मिला था
  • पास में सुसाइड नोट मिला था, जिस आधार पर भाई ने तहरीर दी
  • किराए के कमरे में संजय अकेले ही रहा करते थे
  • कमरा अंदर से बंद था, दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया गया
  • पेशाब व मल भी निकला हुआ था

इस वजह से शक में आया मामला

  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ-साफ हैंगिंग ना आना
  • गले की हड्डी का दबाने की वजह से टूटना
  • बिस्तर पर संजय का पैर मुड़ा होना
  • अभी सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग का मिलान ना होना
  • अलग कमरे की जानकारी सबको ना होना

एसपी नार्थ अरविंद पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम में हैंगिंग नहीं आया है। लेकिन पुलिस के पास जो साक्ष्य हैं उससे खुदकुशी की पुष्टि हो रही है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed