{"_id":"61376a8a8ebc3e5fa078667d","slug":"police-reminded-misdeeds-by-band-baja-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन एलान-ए-जुर्म: पुलिस ने बदमाशों के घर डुगडुगी पीटकर याद दिलाई उनकी करतूत, खोजे गए टॉप-5 बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऑपरेशन एलान-ए-जुर्म: पुलिस ने बदमाशों के घर डुगडुगी पीटकर याद दिलाई उनकी करतूत, खोजे गए टॉप-5 बदमाश
Tue, 07 Sep 2021 08:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Sep 2021 08:21 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक, अभियान के तहत सीओ कैंपियरगंज पीपीगंज कस्बा में, सीओ चौरीचौरा बसडीला गांव में, सीओ कोतवाली मुफ्तीपुर में, सीओ गांसगांव लाहीडाड़ी गांव में, सीओ खजनी बारीगांव, सरया तिवारी गांव में, सीओ गोला बेलघाट के जैती गांव में पहुंचे थे।
विज्ञापन
बदमाशों के घर-घर पहुंच रही है पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में चेन स्नेचिंग, लूट जैसी वारदात करने वाले थाने के टॉप-5 बदमाशों के घर पहुंचकर पुलिस ने मंगलवार के डुगडुगी बजवाई और उनकी करतूत आम लोगों को याद दिलाई। इस दौरान घरवालों को बुलाकर बदमाश के वर्तमान लोकेशन और जीविकापार्जन को किए जा रहे कामों का सत्यापन भी किया गया। ऑपरेशन एलान-ए-जुर्म के तहत एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के आदेश पर इसकी शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अभियान के तहत सीओ कैंपियरगंज पीपीगंज कस्बा में, सीओ चौरीचौरा बसडीला गांव में, सीओ कोतवाली मुफ्तीपुर में, सीओ गांसगांव लाहीडाड़ी गांव में, सीओ खजनी बारीगांव, सरया तिवारी गांव में, सीओ गोला बेलघाट के जैती गांव में पहुंचे थे। लाउडस्पीकर का इस्तेमाल कर बदमाशों के बारे में लोगों को जानकारी दी गई तो वहीं डुगडुगी पीट कर लोगों को एकत्र किया गया था। जिले में मंगलवार को 135 बदमाशों के घर एक दिवसीय अभियान में पुलिस पहुंची थी।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि सीओ और थानेदार को अपने-अपने क्षेत्र के पांच-पांच बदमाशों को चिह्नित करना होगा। उनके घर पुलिस जाएगी और डुगडुगी बजाकर लाउडस्पीकर की मदद से आम लोगों को उनके आपराधिक इतिहास के बारे में बताने के साथ ही उनके वर्तमान लोकेशन का सत्यापन भी करेगी।
विज्ञापन