फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police raided and caught 375 liters of fake mustard oil in Gorakhpur

जहर का कारोबार: सस्ते दामों पर बेच रहे थे सरसों का नकली तेल, पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा 375 लीटर

Sat, 31 Jul 2021 06:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 31 Jul 2021 06:32 PM IST
सार

किराए का कमरा लेकर धंधेबाज दो कंपनियों (पंतजलि एवं सपोला) का नकली स्टीकर लगाकर गैलन में सरसों का तेल बेंच रहे थे। यह धंधा कई महीनों से चल रहा था।

विज्ञापन
Police raided and caught 375 liters of fake mustard oil in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खोराबार क्षेत्र के मोतीराम अड्डा के समीप रामपुर अहिरवाती में शनिवार को खोराबार पुलिस ने छापा मारकर एक मकान से 75 गैलन नकली सरसों का तेल बरामद किया है।
विज्ञापन


इसके अलावा यहां से दो ड्रम व कुछ खाली गैलन भी मिले हैं। यह तेल दो कंपनियों के नाम का स्टीकर लगाकर बेचा जा रहा था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही धंधेबाज भाग निकले थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मोतीराम से झंगहा जाने वाली सड़क पर रामपुर अहिरवाती निवासी गिरजा निषाद के मकान में किराए का कमरा लेकर धंधेबाज दो कंपनियों (पंतजलि एवं सपोला) का नकली स्टीकर लगाकर गैलन में सरसों का तेल बेंच रहे थे। यह धंधा कई महीनों से चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिन कंपनियों का नकली स्टीकर लगाकर तेल बेचा जा रहा था, उससे संबंधित किसी व्यक्ति की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने यहां छापा मारा। पुलिस की गाड़ी पहुंचने से पहले ही धंधेबाजों को शायद इसकी भनक लग गई और वे सामान छोड़कर भाग निकले।


पुलिस को यहां से पांच-पांच लीटर के 75 गैलन में भरा कुल 375 लीटर नकली सरसों का तेल मिला है। मौके से दो ड्रम एवं कुछ खाली गैलन भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि कंपनियों का स्टीकर लगाकर यह तेल वे दुकानदारों को सस्ता रेट पर बेच रहे थे। पुलिस विधिक कार्रवाई करने में जुटी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed