{"_id":"6ae3b3624a45b344db0f9752","slug":"railway-employee-returning-home-from-duty-struck-by-a-car-dies-jhajjar-news-c-195-1-jjr1004-141900-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से घर लौट रहे रेलवे कर्मचारी को कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी से घर लौट रहे रेलवे कर्मचारी को कार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
29jjrp33- सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई करते पुलिस कर्मी व मौजूद परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चढ़वाना रोड पर गांव के पास हुआ हादसा, तीन बेटियों और पत्नी को छोड़ गया 31 वर्षीय सुमित
साल्हावास। ड्यूटी खत्म कर पैदल गांव लौट रहे रेलवे कर्मचारी सुमित (31) की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसा बुधवार रात करीब 8:40 बजे चढ़वाना रोड पर गांव कोयलपुर के पास हुआ। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
कोयलपुर निवासी सोहनलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा सुमित झज्जर रेलवे में ग्रुप डी के पद पर कार्यरत था। बुधवार रात ड्यूटी से घर लौटते समय एक स्विफ्ट कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो सुमित बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें सरकारी अस्पताल झज्जर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियां छोड़ गए। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।