{"_id":"5fef122b8ebc3e3b9263e7e8","slug":"police-man-threatening-sp-sacked-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बस्ती में एसपी को धमकी देने वाला सिपाही बर्खास्त, किया गया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: बस्ती में एसपी को धमकी देने वाला सिपाही बर्खास्त, किया गया गिरफ्तार
Fri, 01 Jan 2021 05:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 01 Jan 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है। यहां एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को जान से मारने की धमकी देने वाला सिपाही बर्खास्त हो गया है।
विज्ञापन
बता दें कि विभागीय अनुशासनहीनता और एसपी हेमराज मीणा सहित कुछ अन्य पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी देने वाला बर्खास्त सिपाही दिग्विजय राय को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की भोर में बड़ेवन फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस चौकी के पास खड़ा होकर वह सोशल मीडिया पर लाइव हुआ था और एसपी सहित पर तमाम पुलिसकर्मियों पर आरोप लगा रहा था।
विज्ञापन
सिपाही एसपी को धमकी भी दे रहा था कि 24 घंटे के भीतर उनके काले कारनामे की पोल खोल देगा। इसकी जानकारी कोतवाल रामपाल यादव को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने उसे गिरफ्तार कर लिया। कप्तानगंज थाने में तैनात सिपाही दिग्विजय राय को एसपी हेमराज मीणा ने पिछले दिनों निलंबित किया था। उसने सोशल मीडिया पर कुछ आपत्तिजनक वीडियो अपलोड की थी। बाद में पुलिस लाइंस में बवाल व तोड़फोड़ करने पर बर्खास्त कर दिया गया था।
विज्ञापन