फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police invastigated double murder case Searching whatsapp group in gorakhpur

दावत के बहाने बुलाकर दो चचेरे भाईयों की हुई थी हत्या, अब व्हाट्सएप ग्रुप के इन सदस्यों की हो रही तलाश

Mon, 22 Jun 2020 10:00 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 Jun 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
police invastigated double murder case Searching whatsapp group in gorakhpur
Crime news - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के झंगहा में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद महाकाल व महादेव ग्रुप से जुड़े लोगों को ढूंढ रही पुलिस को 30 लोगों का नाम मिला है। यह सभी व्हाट्सएप पर चल रहे ग्रुप के सक्रिय सदस्य थे। सभी ने घटना के बाद से ग्रुप छोड़ दिया है। एसएसपी ने इन लोगों की निगरानी करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

 
उधर, दोहरे हत्याकांड का मुख्य साजिश कर्ता राणा प्रताप सिंह पुलिस की पकड़ से दूर है। उसके ऊपर 15 हजार रुपये का इनाम है। उसके घर पर पुलिस कुर्की का नोटिस भी चस्पा कर चुकी है। खोराबार, झंगहा, चौरीचौरा, देवरिया के गौरीबाजार, रुद्रपुर और कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले युवक महादेव व महाकाल ग्रुप से जुड़े हैं।
विज्ञापन


सर्विलांस की मदद से पुलिस ने दोनों ग्रुप से जुड़े युवकों की सूची तैयार की है। एसपी नार्थ अरविंद पांडेय ने बताया कि ग्रुप से जुड़े लोगों की स्थानीय पुलिस निगरानी कर रही है। इनको संरक्षण देने वालों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

24 मई को खोराबार के रामनगर कड़जहां गांव के रहने वाले चचेरे भाई दिवाकर निषाद और कृष्णा की झंगहा थानाक्षेत्र के गौरीघाट में बांध किनारे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने शराब की दावत के बहाने दोनों को बुलाया था। 31 मई को क्राइम ब्रांच की मदद से झंगहा पुलिस ने घटना का पर्दाफाश किया था। वारदात में शामिल 12 आरोपितों में से 11 जेल में हैं। खोराबार के जंगल रमलखना गांव का रहने वाला साजिश कर्ता राणा प्रताप घर छोड़कर फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed