फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police Disclose Sadhu Murder Case in Harpur Budhat Gorakhpur

खुलासा: अपमान का बदला लेने के लिए की थी साधु की हत्या, आरोपी बोला- 'देते थे गाली'

Mon, 07 Dec 2020 04:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 07 Dec 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
Police Disclose Sadhu Murder Case in Harpur Budhat Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर गांव में साधु ललई कन्नौजिया की हत्या के मामले का पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने गांव के ही आरोपी युवक विशाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, विशाल ने पूछताछ में बताया कि अपमान का बदला लेने के लिए उसने साधु की हत्या की थी।
विज्ञापन


एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीते शनिवार को साधु का शव गांव के पोखरे में मिला था। इस मामले में पुलिस ने भैंसहिया चौराहे के पास से परमेश्वरपुर गांव के युवक विशाल को हिरासत में लिया था। पूछताछ में विशाल ने जुर्म कुबूल कर लिया।
विज्ञापन


विशाल ने बताया कि उसने एक दिन साधु का कमंडल फेंक दिया था। तभी से साधु उसे गाली देते थे। इसी वजह से उसने साधु की हत्या की साजिश रची। शुक्रवार शाम को उसने साधु की झोपड़ी में हंसिया छिपा दी थी। भोर में तीन बजे के करीब साधु की झोपड़ी में पहुंचा तो वह मच्छरदानी में सोए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंसिया से हमला करते ही जग गए और मारपीट करने लगे। इस बीच हंसिया से कई वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को पोखरे में फेंककर खलीलाबाद चला गया। पुलिस ने विशाल की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हंसिया बरामद कर लिया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed