फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police beating woman Video viral on social media in gorakhpur

खुलेआम महिला को पीट रही थी पुलिस, दर्शक बनी जनता, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

Sat, 14 Mar 2020 08:09 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Sat, 14 Mar 2020 08:09 PM IST
सार

  • जमीन विवाद की सूचना पर गई थी आजाद नगर चौकी पुलिस, महिला पुलिस कर्मी नहीं
  • सीसी टीवी में कैद हुई घटना, सीओ बोले, पुलिस तुरंत नहीं करती कार्रवाई तो हो सकती बड़ी घटना

विज्ञापन
police beating woman Video viral on social media in gorakhpur
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमीन विवाद सुलझाने गई आजाद नगर पुलिस का महिला से मारपीट व बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बेटे को पुलिस से बचाने का प्रयास करती महिला को जोर से धक्का देकर गिरा दिया गया, फिर डंडे से मारा गया। महिला पुलिस कर्मियों की गैर मौजूदगी में ही धक्का-मुक्की की गई। पुलिस की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो के मुताबिक रामगढ़ ताल थानाक्षेत्र के आजाद नगर पुलिस चौकी की टीम जमीनी विवाद का मामला निपटाने पहुंची थी। विवाद बढ़ा तो पुलिस ने एक युवक को धर दबोचा और उसे पुलिस की जीप में बैठाकर थाने ले जाने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही युवक की मां बीच में आ गई। पहले पुलिस ने महिला को भी जीप में बैठा लिया लेकिन कुछ देर बाद ही महिला जीप से नीचे आ गई। युवक भी कूदकर जीप से नीचे आ गया। पुलिस ने युवक को जबरन जीप में प्रयास किया तो मां भिड़ गई। काफी देर तक जद्दोजहद चली।
विज्ञापन


इसी बीच एक पुलिस कर्मी ने महिला को जोर धक्का देकर गिरा दिया। महिला उठी तो डंडे से मारा और युवक को जीप में बैठाकर ले गई। इस घटना को देखकर आस-पास के लोग हतप्रभ थे। उनका कहना था कि अब हर थाना में महिला पुलिस कर्मी की तैनाती है। इसके बाद भी आजाद नगर पुलिस कर्मियों के साथ नहीं लाई गई। पुरुष पुलिस कर्मियों ने महिला का हाथ पकड़ा और जबरन जीप में बैठाया। बाद में मारपीट की। इस मामले का संज्ञान पुलिस के आला अफसरों को लेना चाहिए। महिला पुलिस कर्मी भी विवाद निपटारा कराएं, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जानी चाहिए।   
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन विवाद में दो पक्षों द्वारा मारपीट की सूचना आई थी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष को थाने लाने की कोशिश की गई मगर एक पक्ष की महिला ने विरोध शुरू कर दिया। पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर कार्रवाई की। अचानक सूचना आने की वजह से पुलिस तुरंत गई थी अगर महिला पुलिसकर्मी को बुलाने की कोशिश करती तो देर होता और कोई बड़ी घटना हो सकती थी। महिला सिपाही ना होने की वजह से ही दोनों पक्ष को थाने में लाकर कार्रवाई की गई है।
सुमित शुक्ला, सीओ कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed