फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police arrested Two interstate thugs in Basti

बेरोजगारी से तंग आकर करने लगे ठगी, बस एक जुगाड़ से उड़ा लिए थे 36 लाख

Fri, 20 Mar 2020 05:49 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Fri, 20 Mar 2020 05:49 PM IST
सार

  • शेयर में निवेश के नाम पर ठगे थे 36 लाख रुपये
  • कोतवाली पुलिस, स्वाट, सर्विलांस टीम ने की गिरफ्तारी
  • एएसपी ने प्रेसवार्ता कर दी पूरे मामले की जानकारी

विज्ञापन
Police arrested Two interstate thugs in Basti
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

शेयर मार्केट में निवेश कराने वाली फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों का वारान्यारा करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। गिरोह का सरगना और उसका दाहिना हाथ कहे जाने वाला गुर्गा पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के इंदौर व धार जिले के निवासी दोनों जालसाजों के पास से पुलिस ने 28 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया। दोनों से पूछताछ में पता लगा कि एक वर्ष में 98 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है जिसमें से 36 लाख रुपये बस्ती के थे।
विज्ञापन


एएसपी पंकज ने प्रेसवार्ता में बताया कि शहर के शंभू दयाल प्रजापति को मल्टीनेशनल कंपनी में निवेश कराने के बहाने जालसाजों ने फंसाया। विभिन्न तिथियों में 36 लाख रुपये खाते में जमा कराए गए। बाद में पता लगा कि कंपनी फ्राड करके भाग गई है। कोतवाली में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी स्वाट एवं प्रभारी सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को मूड़घाट चौराहे के पास दबिश देकर दोनों को धर दबोचा। इनमें जीवन लाल मारु निवासी बखेड़ा थाना राजौद जिला धार, मध्यप्रदेश हाल मुकाम श्रीनगर कॉलोनी थाना देवास जनपद देवास एवं संग्राम सिंह चौहान उर्फ अतुल निवासी कृष्णाबाग कॉलोनी निकट आर्मी हेड क्वाटर जनपद इंदौर, मध्य प्रदेश शामिल हैं।

बेरोजगारी से त्रस्त हो करने लगा ठगी

एएसपी ने बताया कि दोनों मुल्जिमों के किसी अधिवक्ता से मिलने के लिए मूड़घाट पर मौजूद होने की सूचना मिली। टीम ने मूड़घाट चौराहे पर कटरा की तरफ जाने वाली सड़क के किनारे खड़े दो युवकों को मुखबिर के बताने पर पकड़ लिया। इससे पहले विजय नगर इंदौर में भी ये दोनों इसी तरह की जालसाजी में जेल भेजे गए थे।

पकड़े गए दोनों जालसाजों ने बताया कि बेरोजगारी से त्रस्त होकर धोखाधड़ी का रास्ता अख्तियार किया। गिरफ्त में आया जीवन लाल मारू किसी शेयर ब्रोकिंग कंपनी में काम करता था। उसने बताया कि संग्राम सिंह चौहान उर्फ अतुल और विनय उर्फ विनय ठाकुर को शामिल कर प्रीमियम रिसर्च फाइनेंसियल सर्विसेज व प्रीमियम कैपिटल सर्विसेज नाम की दो फर्जी कंपनी बनाई गई। शंभू दयाल प्रजापति को विभिन्न तिथियों में अच्छा रिटर्न देने का वादा करके फर्जी एग्रीमेंट करा लिया। दोनों ने बेबाकी से बताया कि उनके रोजगार का यही जरिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed