फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police arrested murder minor girl and sexul assulted in kushinagar

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर फरार था आरोपी, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Mon, 30 Nov 2020 05:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 30 Nov 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
police arrested murder minor girl and sexul assulted in kushinagar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी । - फोटो : अमर उजाला।

कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात में दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या के मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव में अपने रिश्तेदार के घर में छिपे इस आरोपी के साथ उसके संरक्षणदाता को भी जेल भेजा गया है। इस आरोपी पर एसपी ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार की शाम को खेत से घर लौटते समय 11 वर्षीया बालिका लापता हो गई थी। देर रात गांव के पास ही एक खेत में बालिका का शव मिला था। दुष्कर्म के बाद बालिका की गला रेतकर हत्या की गई थी। घटना की सूचना पर रात में ही गांव पहुंची डॉग स्क्वाड टीम ने मौके पर मिले एक टीशर्ट के आधार पर गांव के एक युवक माइगर (32) पर संदेह जताया था। तभी से पुलिस टीम युवक की तलाश में लगी थी।
विज्ञापन


एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के बाद हत्याकर फरार हुए अभियुक्त माइगर की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच खबर मिली कि माइगर विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव में अपने एक रिश्तेदार रामचंदर गुप्ता के घर में छिपा हुआ है। एसओ जितेंद्र सिंह की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीम ने माइगर को उसके संरक्षणदाता रामचंदर गुप्ता के घर से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त टाइगर को अपहरण, दुष्कर्म, हत्या व पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल भेज दिया गया है। उसके संरक्षणदाता रामचंदर गुप्ता को भी जेल भेजा गया है। अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने वाली टीम एसओ जितेंद्र सिंह, एसआई रामलक्ष्मण सिंह, हेड कांस्टेबल पदुमनाथ सिंह, गिरधारी लाल, अविनाश यादव, संदीप यादव, महिला कांस्टेबल स्वाती गुप्ता आदि शामिल थे।

 

पकड़े जाने के भय से कर दी थी हत्या

एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त माइगर ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे लड़की साइकिल से अकेले खेत की तरफ से अपने घर जा रही थी। रास्ते में सुनसान जगह पर देखकर उसे रोक लिया और चाकू दिखाकर डरा धमकाकर नहर के पटरी के पश्चिम तरफ ले गया। साइकिल को वहीं नहर की पटरी पर छोड़ दिया गया था। एक खेत में ले जाकर बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका ने शोर मचाया तो चाकू से गला रेतकर हत्या कर दिया। इसके बाद शव छोड़कर वहां से भाग निकला।

बाहर खेल रहे बेटे ने खोल दिया राज
बालिका के दुष्कर्म व हत्या के आरोपी की तलाश में पुलिस जिले के विभिन्न हिस्सों में दौड़ भाग कर रही थी। जिले से बाहर भी सुराग लगाया जा रहा था, लेकिन आरोपी तो एकदम करीब में ही छिपकर बैठा था। एसओ जितेंद्र सिंह के अनुसार परिजनों से पूछताछ के दौरान पता लगा कि आरोपी माइगर की रिश्तेदारी दुदही के बगल में स्थित बड़हरा गांव में है।

इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम रिश्तेदार के दरवाजे पर पहुंची तो वहां एक बच्चा खेलता मिला। मां-बाप के विषय में पूछने पर बच्चे ने अंदर मौजूद होने की बात कही। पुलिस टीम ने घर की तलाशी ली तो एक कमरे में माइगर मिल गया। गृहस्वामी रामचंदर गुप्ता का कहना था कि उनके घर से पकड़ा गया युवक दुष्कर्म व हत्या का आरोपी है यह उनकी जानकारी में नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed