फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police and SWAT arrested two miscreants in maharajganj

महराजगंज: पुलिस पर फायर कर भाग रहे दो बदमाश गिरफ्तार, ऐसे देते थे लूट की वारदात को अंजाम

Fri, 23 Jul 2021 06:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 23 Jul 2021 06:40 PM IST
सार

30 जून को बारीगांव के निकट बैंक से रकम लेकर जा रहे बुजुर्ग से दोनों आरोपियों ने 30 हजार की थी लूट।

विज्ञापन
Police and SWAT arrested two miscreants in maharajganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महराजगंज जिले में घुघली थाना क्षेत्र के बसंतपुर मठिया मार्ग पर गुरुवार की रात को पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम संदिग्धों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच एक बाइक सवार दो आरोपी टीम पर कट्टे से फायर कर भागने लगे। इस दौरान टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने अपने आप को सुरक्षित बचाते हुए दोनों आरोपियों को कुछ दूर दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि बीते 30 जून को घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत मेदनीपुर गांव के टोला नारायण निवासी मूरत सहानी एसबीआई बैंक से 30 हजार रकम निकाल साइकिल से जखीरा हरखी की तरफ जा रहे थे। अभी वह बारीगांव गांव के निकट पहुंचे थे। इसी बीच एक बाइक सवार दो आरोपियों ने रकम लूट ली। जिस मामले में घुघली पुलिस पीड़ित बुजुर्ग की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई थी।
विज्ञापन


इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली की एक बाइक सवार दो संदिग्ध व्यक्ति कुछ अवैध समान लेकर बसंतपुर मठिया से मंगलपुर पटखौली की ओर जा रहे है। उक्त सूचना के आधार पर स्वाट टीम के साथ संदिग्धों की तलाशी की जानी लगी। इसी बीच एक बाइक सवार आ पहुंचे। जिन्हें पुलिस टीम ने टार्च दिखाकर रोकने का प्रयास की। तो बाइक सवार आरोपियों ने टीम पर कट्टे से फायर कर भागने का प्रयास करने लगे। लेकिन टीम ने दोनों आरोपियों को कुछ दूर दौड़ाकर पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक मैनेजर बोल रहा हूं, जहां है वही रूक जाइए

इनकी तलाशी लेने पर 10 हजार पांच सौ रुपये, दो मोबाइल के अलावा एक अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस एक खोखा बरामद हुआ। इन्होंने कहा कि गिरफ्तार दोनों आरोपी रामू खरवार व दिलीप कुशवाहा उर्फ लंबू अंधया बाजारी टोला थाना कसया जनपद कुशीनगर को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बैंक से रकम लेकर जा रहे बुजुर्ग व्यक्ति का मोबाइल नंबर बैंक में फॉर्म भरते समय ले लिया था। उसके बाद बैंक से रकम निकालकर जा रहे बुजुर्ग के पास फोन कर कहा कि मैं बारी गांव बैंक का मैनेजर बोल रहा हूं, आपको गलती से 30 हजार की जगह 50 हजार रुपये दे दिया हूं। जिसे आप लेकर जा रहे हैं। आप जहां हैं वही रूक जाइए। मैं आपके पास अपने दो आदमियों को भेज रहा हूं कहकर रकम लिए बुजुर्ग को रोक लिया। उसके बाद घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed