फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pistol stolen from car in evening found in PWD premises in morning

महराजगंज: शाम को कार से चोरी हुआ पिस्टल, सुबह पीडल्ब्लूडी परिसर में मिला

Tue, 04 Jan 2022 05:09 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 04 Jan 2022 05:09 PM IST
सार

सदर कोतवाल इंस्पेक्टर रवि राय ने बताया कि पुलिस टीम ने बैग समेत पिस्टल एवं अन्य सामान बरामद कर लिया है। रुपये नहीं मिले हैं। जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद सामान संबंधित व्यक्ति को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
Pistol stolen from car in evening found in PWD premises in morning
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

महराजगंज जिले के फरेंदा रोड पर सोमवार की शाम को एक कार में रखा पिस्टल, दो मैगजीन, अस्सी हजार नकद समेत जरूरी प्रपत्र चोरी हो गया था। मंगलवार को पुलिस ने रकम छोड़कर अन्य सभी सामान बरामद कर लिया है। औपचारिकता पूरी करने के बाद सामाग्री संबंधित व्यक्ति को सौपी जाएगी। चोरी की घटना सामने आने के बाद से ही पुलिस टीम जांच पडताल में जुटी थी।

विज्ञापन


चौक थाना क्षेत्र के परसौनी गांव के रहने वाले ज्ञानेंद्र त्रिपाठी सोमवार को महराजगंज शहर में जरूरी काम से आए थे। वह यूनियन बैंक से रकम निकालने के बाद एक रेस्टोरेंट में अपने साथियों के साथ चाय पीने लगे। इतने में केनरा बैंक के पास से खडी उनकी कार से पिस्टल समेत अन्य सामान चोरी हो गया।
विज्ञापन


उनके द्वारा कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई, इसके बाद से ही पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर, लोगों से पूछताछ तेज की। मंगलवार को शहर में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी आवास परिसर के पास पुलिस ने बैग बरामद किया। जिसमें रकम नहीं थी, लेकिन पिस्टल, मैगजीन समेत अन्य जरूरी प्रपत्र मिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर कोतवाल इंस्पेक्टर रवि राय ने बताया कि पुलिस टीम ने बैग समेत पिस्टल एवं अन्य सामान बरामद कर लिया है। रुपये नहीं मिले हैं। जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद सामान संबंधित व्यक्ति को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed