फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   online fraud money transferred after click a link in Gorakhpur

गाड़ी खरीदने के नाम पर हुआ फर्जीवाड़ा, एक क्लिक करते ही खाते से उड़ने लगे रुपये

Fri, 19 Mar 2021 05:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 19 Mar 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
online fraud money transferred after click a link in Gorakhpur
सांकेतिक - फोटो : Unsplash

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शाहपुर थाना क्षेत्र के जंगल तुलसीराम निवासी नीरज मिश्रा के साथ ऑनलाइन जालसाजी हो गई। उन्होंने ओलैक्स पर अपनी कार बेचने के लिए विज्ञापन दिया था।

विज्ञापन


इसी विज्ञापन को देखकर जालसाज ने उनसे संपर्क किया और मोल-भाव कर यह विश्वास दिलाया कि वह खरीदार ही है। उसके बाद उनसे अकाउंट नंबर मांग लिया। जालसाज उन्हें विश्वास में लेने के लिए गूगल पे के जरिए उनके खाते में 2 रुपये भी भेज दिए।
विज्ञापन


इसके बाद उसने पीड़ित के नंबर पर एक लिंक भेजा और उसे क्लिक करने को कहा। पीड़ित ने लिंक पर क्लिक किया तो उसके खाते से पैसे कटने शुरू हो गए। रूपयों की निकासी का उनके पास मैसेज आने लगा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी शिकायत 16 दिसंबर को साइबर सेल में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी क्राइम डॉ. एमपी सिंह ने घटना की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल के प्रभारी महेश कुमार चौबे कांस्टेबल शशि शंकर राय कांस्टेबल शशिकांत जयसवाल व महिला कांस्टेबल दिव्या अग्निहोत्री को लगाया।

टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार जालसाज के खाते से 1,37,000 वापस कराने में कामयाबी हासिल की। एसपी क्राइम ने बताया कि फोन पे, पेटीएम व बैंक से संपर्क करने के बाद पीड़ित नीरज मिश्रा के खाते से निकाले गए 137000 को वापस कराया गया है।


नीरज मिश्रा को जब उनके पैसे वापस मिलने की सूचना साइबर सेल के जरिए मिली तो वह खुशी से फूले नहीं समाए और टीम को धन्यवाद देने एसपी क्राइम कार्यालय पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed