{"_id":"60470ba92a0444593d3d7c0e","slug":"one-injured-in-panchayat-elections-dispute-at-gola-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: ग्राम प्रधानी चुनाव के उम्मीदवारी हो लेकर हुआ विवाद, तड़तड़ाईं गोलियां, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंचायत चुनाव: ग्राम प्रधानी चुनाव के उम्मीदवारी हो लेकर हुआ विवाद, तड़तड़ाईं गोलियां, एक घायल
Tue, 09 Mar 2021 11:16 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:16 AM IST
सार
- गोला में चुनाव लड़ने की तैयारी के बीच कहासुनी पर हुआ विवाद
- रविवार रात की घटना, घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया
विज्ञापन
गोली से घायल शख्स।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गोला इलाके के चाड़ी गांव में रविवार देर रात पंचायत चुनाव लड़ने के लिए हुई कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई, जिसमें मार्कंडेय राय (50) को गोली लग गई। गोली दाहिने पैर में लगने के बाद वह जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आरोपित घर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गांव के मार्कंडेय राय के पुत्र गिरिजेश राय ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इस गांव में भृगुनाथ राय कोटेदार हैं। उनका पुत्र बृजेश्वर राय उर्फ विष्णु भी क्षेत्र पंचायत सदस्य की उम्मीदवारी की तैयारी कर रहा है। रविवार को मार्कंडेय राय के पट्टीदारी का एक युवक भी क्षेत्र पंचायत सदस्य का नया उम्मीदवार बन गया।
विज्ञापन
इसी बात पर दोनों पक्षों में रात को बहस हो गई। आरोप है कि इसी दौरान बृजेश्वर ने मार्कंडेय को गोली मार दी। गोली उनके दाहिने पैर में लगी है। आनन-फानन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाल संतोष कुमार सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में आरोपी बृजेश्वर राय का पक्ष नहीं मिल सका है। पक्ष आने पर प्रकाशित किया जाएगा।