{"_id":"5e561ae28ebc3ef39367a59e","slug":"old-rais-nusrat-ullah-murder-case-news-update-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के पुराने रईस की हत्या का नहीं हो पा रहा है खुलासा, घर से हुई थी मुखबिरी फिर भी राज बरकरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर के पुराने रईस की हत्या का नहीं हो पा रहा है खुलासा, घर से हुई थी मुखबिरी फिर भी राज बरकरार
Wed, 26 Feb 2020 12:44 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
नुसरत उल्लाह वारसी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजघाट इलाके के बनकटी चक में पुराने रईस नुसरत उल्लाह वारसी के घर में घुसकर उनकी हत्या की गुत्थी पुलिस अब भी सुलझा नहीं सकी है। जांच में गोली मारने के तरीके से शूटर की आशंका, घर से ही मुखबिरी होने के संकेत तो मिले हैं, मगर कौन और किसने? इस पर पुलिस अटक गई है। नुसरत के विवादों की फेहरिस्त भी इतनी लंबी है कि पुलिस आगे बढ़ने से पहले हर मामले की पूरी तहकीकात कर लेना चाहती है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जिस दिन हत्या हुई थी, जांच के बाद उसी दिन यह बात साबित हो गई थी कि गोली मारने वाले हाथ भले ही शूटर के हों पर उसकी ऊंगली ट्रिगर तक ले जाने वाला शख्स कोई अपना है। पुलिस ने मोहल्ले और घर के लोगों से बातचीत भी की है।
विज्ञापन
मगर अभी तक वह ठोस आधार नहीं मिल पाया है जिससे किसी अपने को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की जा सके। पुलिस का पूरा ध्यान अब शूटर की ओर मुड़ गया है। प्रयास है कि शूटर को पकड़ कर पूछताछ की जाए और हत्या का राज खोला जाए।
विज्ञापन
यह हुआ था
22 फरवरी की रात नुसरत उल्लाह वारसी की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नुसरत पड़ोसी के घर से कैरम खेल कर लौट रहे थे। रात ग्यारह बजे के करीब एक शख्स उनके कंधे पर हाथ रखकर अंदर गया था और फिर आंगन में नुसरत उल्लाह का शव मिला था।
एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि पुलिस की कई टीमें मामले की छानबीन में जुटी हैं। अभी कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।