{"_id":"621319265c637d15d62606e8","slug":"old-man-dies-in-suspicious-circumstances-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, बेटी पर हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, बेटी पर हत्या का आरोप
Mon, 21 Feb 2022 10:16 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 21 Feb 2022 10:16 AM IST
सार
इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी गई है। शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा इलाके के पंसरही गांव के मुनेसर (62) की रविवार को मौत हो गई। पोता राहुल कुमार ने अपनी बुआ और उनके घरवालों पर संपत्ति के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पंसरही निवासी राहुल ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनके बाबा मुनेसर की रविवार को इसी थाने के बंसहिया गांव स्थित उसकी बुआ गीता देवी के घर मौत हो गई। आशंका जाहिर की कि उसके बाबा की हत्या से पूर्व उनकी संपत्ति का वसीयत या बैनामा करा लिया गया है।
विज्ञापन
राहुल ने पुलिस से मांग की कि उसके बाबा के शव का पोस्टमार्टम कराया जाए। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी गई है। शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन