{"_id":"61fa289220ecf0434e4cf197","slug":"now-try-to-solve-woman-murder-mystery-with-cdr-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीडा हत्याकांड: महिला की हत्या में पुलिस खाली हाथ, अब सीडीआर की मदद से गुत्थी सुलझाने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गीडा हत्याकांड: महिला की हत्या में पुलिस खाली हाथ, अब सीडीआर की मदद से गुत्थी सुलझाने की कोशिश
Wed, 02 Feb 2022 12:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:15 PM IST
सार
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीडीआर खंगाला जा रहा है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर गीडा हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गीडा इलाके के छोटी कैली गांव में रविवार को संजू देवी की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस सीडीआर (कॉल डिटेल रिकार्ड) खंगाल रही है। घटना के तीन दिन बाद भी कोई अहम सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
पुलिस नामजद आरोपी सुरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन उससे भी कुछ खास हासिल नहीं हो सका। उधर, परिवार वाले संजू की बहू के प्रेम विवाह को ही हत्या की वजह बता रहे हैं। फिलहाल, पुलिस की तीन टीमें छानबीन में जुटी हैं। उनका दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात में बरामदे में सोई संजू के सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। बगल में ही 12 साल का बेटा सुनील सोया था, लेकिन उसे इसकी जानकारी रविवार की सुबह हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि इसी बीच संजू के ससुर ने नामजद तहरीर देकर मृतका की बहू के चाचा सुरेश पर हत्या का केस दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
अब पुलिस संजू, सुरेश और कुछ घरवालों के मोबाइल फोन नंबरों का सीडीआर खंगाल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इसी की मदद से कातिल तक पहुंचा जा सकता है।
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीडीआर खंगाला जा रहा है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। नामजद आरोपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।