{"_id":"607047228ebc3ed3802f9ea4","slug":"neighbors-beaten-to-death-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: गाली देने का विरोध करना शख्स को पड़ा महंगा, पड़ोसी ने पीट-पीटकर ले ली जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बस्ती: गाली देने का विरोध करना शख्स को पड़ा महंगा, पड़ोसी ने पीट-पीटकर ले ली जान
Fri, 09 Apr 2021 05:52 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 09 Apr 2021 05:52 PM IST
सार
- मुंडेरवा थाने के नरियाव गांव की घटना
- नशे में गाली देने का विरोध करने पर मौत के घाट उतारा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मुंडेरवा थानाक्षेत्र के खझौला चौकी अंतर्गत नरियांव गांव में बृहस्पतिवार देर रात नशे में गाली देने से मना करने पर 45 वर्षीय पड़ोसी की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद कर ली। प्रभारी निरीक्षक मुंडेरवा सत्येंद्र कुंवर ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार सुबह गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पेंटिंग का करने वाले नरियांव निवासी प्रदीप कुमार (45) उर्फ पप्पू अपने भाई गणेश के परिवार के साथ रहता था। सबसे छोटे भाई रामू ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि आठ अप्रैल की रात में पड़ोस में रहने वाले अशोक कुमार शराब पीकर कहीं से आया और रात करीब सवा दस बजे बिना किसी कारण के बड़े भाई प्रदीप कुमार उर्फ पप्पू को गाली देने लगे।
विज्ञापन
विरोध करने पर अशोक ने उन्हें उठाकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद उनके सिर व चेहरे पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
प्रदीप का बेटा दीपक पत्नी के साथ मुंबई रहता है। बेटी संध्या की भी शादी हो चुकी है और वह अपनी ससुराल में है। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुंवर के अनुसार तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर अन्य पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।