फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Murder of young man by knife in kushinagar

कुशीनगर: घर के बाहर सो रहे शख्स की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 28 Jul 2021 11:01 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज नेटवर्क, कुशीनगर।
डिजिटल न्यूज नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 28 Jul 2021 11:01 AM IST
सार

हाटा कोतवाली क्षेत्र के पैकौली गांव की घटना। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और छानबीन में जुट गई है।
 

विज्ञापन
Murder of young man by knife in kushinagar
छानबीन करती पुलिस व रोते- बिलखते परिजन। (इनसेट में मृतक की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के पैकौली गांव में अपने घर के बाहर सो रहे 35 वर्षीय एक शख्स की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। राजकिशोर यादव नाम के इस युवक की हत्या की जानकारी लोगों को सुबह हुई। सूचना पर हाटा कोतवाली की पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


हाटा एवं मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, राजकिशोर यादव डीजे का व्यवसाय करता था। घर से ही डीजे का व्यवसाय भी संचालित करता था। वह मंगलवार की रात में पैकौली-खैरटवा मार्ग पर स्थित पैकौली गांव में अपने घर के बाहर तख्त पर सोया था। 
विज्ञापन


सोते समय ही किसी ने धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। बुधवार की सुबह परिवार और गांव के लोगों को इस घटना की जानकारी हुई। पत्नी गुड्डी और उनके दोनों बच्चे अमित (15) और शनि (13) का रो- रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed