फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   murder of uncle by nephew in Gorakhpur

गोरखपुर: भतीजे ने चाचा की गला रेतकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 23 Jul 2021 04:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 23 Jul 2021 04:22 PM IST
सार

पिता वीरेंद्र यादव की मौत के बाद बदले की आग में सुलग रहा था आरोपी चंद्रकेतू। 

विज्ञापन
murder of uncle by nephew in Gorakhpur
रोते- बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बड़ी खबर आ रही है। यहां जिले के झगहा इलाके में भतीजे ने चाचा की गला रेतकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं घटना की जानकारी होते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को झंगहा थाना क्षेत्र के जमरू में हरिनारायण यादव (55) की उसके घर से तीन सौ मीटर दूर गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि मृतक के भाई स्व. विरेंद्र के पुत्र चंद्रकेतु ने एक अज्ञात युवक के साथ मिलकर हरिनारायण के सिर पर वार कर दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गया, फिर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


मृतक हरिनारायण चार भाईयों में तीसरे नंबर का था। दो माह पहले दो भाईयों वीरेंद्र और शंकर की बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। छोटा भाई राजेंद्र अलग रहता है। हरिनारायण के के आठ बच्चे हैं। दो लड़के अमरनाथ, फुलकेश और छह लड़की जिसमें तीन बच्चियों की शादी कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के बेटे ने बताया कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। आरोपी चंद्रकेतू के पिता वीरेंद्र यादव की दो माह पहले बीमारी से मौत हो गई थी। जिसको लेकर उसके परिजन मृत हरिनारायण के ऊपर आरोप लगा रहे थे कि उसने भूत- प्रेत के चक्कर में विरेंद्र को मार डाला। इसी बात को लेकर तभी से चंद्रकेतु बदले की आग में सुलग रहा था। 


वहीं आज अचानक धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के लड़के अमरनाथ यादव की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed