{"_id":"610bf515db0db778982946b9","slug":"murder-case-registered-for-finding-dead-body-of-youth-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: प्रतियोगी परीक्षाओं का युवक कर रहा था तैयारी, कमरे में मिला शव, हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: प्रतियोगी परीक्षाओं का युवक कर रहा था तैयारी, कमरे में मिला शव, हत्या का मुकदमा दर्ज
Thu, 05 Aug 2021 07:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 05 Aug 2021 07:56 PM IST
सार
रुस्तमपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था अमित, 29 जून को कमरे में मिली थी अमित की लाश।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर शहर के रुस्तमपुर में किराए का कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अमित की मौत के मामले में कैंट पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर के दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बांसगांव इलाके के वरपरवां निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनका बेटा अमित चार साल से रुस्तमपुर में किराए के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। जिस मकान में वह रहता था, वहां दूसरे छात्र भी रहकर तैयारी करते थे। उसके साथ अमृत चौधरी नाम का युवक रहता था।
विज्ञापन
29 जून को अमित ने अपनी मां से फोन पर बातचीत की। उसी रात आठ बजे छोटे बेटे प्रेम कुमार को जानकारी मिली कि अमित के साथ दुर्घटना हो गई। बेटे के साथ वह कमरे पर पहुंचे तो अमित का शव जमीन पर पड़ा था और उसके गले में पट्टा बंधा हुआ था। देखने से लग रहा था कि हत्या के बाद आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन