फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mother jumped in Gandak canal with four innocent children in kushinagar

कुशीनगर: चार मासूम बच्चों को लेकर गंडक नहर में कूदी मां, दो लापता

Mon, 16 Aug 2021 03:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 16 Aug 2021 03:40 PM IST
सार

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के चटंगवा पुल से कूदी थी महिला, सास से झगड़ा कर बच्चों को लेकर घर से निकली थी महिला।

विज्ञापन
Mother jumped in Gandak canal with four innocent children in kushinagar
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां विशुनपुरा थाना क्षेत्र के चटंगवा पुल से सोमवार को एक मां अपने चार बच्चों को लेकर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में कूद गई। यह मंजर देख आस-पास मौजूद लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों की मदद से महिला और उसके दो बच्चों को बचा लिया गया। उन्हें दुदही सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है, जबकि दो बच्चे लापता हैं। घटना की वजह महिला का अपनी सास से झगड़ा बताया जा रह है। पुलिस लापता दोनों बच्चों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


बरवापट्टी थाना क्षेत्र के दशहवा गांव के धोबीघटवा टोला निवासी उमेश बैठा रोजगार के सिलसिले में बाहर है। घर में उनकी पत्नी सुनीता (35) चार बच्चे सोनी (6), शिवानी (4), सलोनी (2) और राकेश उर्फ खेसारी (एक) के साथ रहती है। कहा जा रहा है कि उसका कई दिनों से सास लाइची देवी से किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को सुनीता नाराज होकर चारों बच्चों को लेकर घर से निकल पड़ी। आरोप है कि जब सास उसे मनाने गई तो उसकी जमकर पिटाई कर भगा दिया। फिर बच्चों को लेकर लगभग दो बजे मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के चटंगवा पुल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां चारों बच्चों को एक-एक कर नहर में फेंक दिया और फिर खुद भी नहर में कूद गई। आसपास के लोगों ने यह मंजर देख शोर मचाया तो काफी भीड़ जुट गई। उन्हें बचाने के लिए कुछ लोग भी नहर में कूद गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।


एसओ अनिल कुमार उपाध्याय घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों की मदद से सुनीता, सोनी, सलोनी को बचाकर बाहर निकाला। वहीं शिवानी और राकेश लापता हैं। महिला और दोनों बच्चों को पुलिस ने दुदही सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनका उनका इलाज चल रहा है।

एसओ ने बताया कि महिला और उसके दोनों बच्चों का इलाज चल रहा है, जबकि लापता दोनों बच्चों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed