फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   molesting four girl students beaten one for protesting in Gorakhpur

गोरखपुर: स्कूल से लौट रही चार छात्राओं से छेड़खानी, विरोध करने पर एक को पीटा

Tue, 28 Jan 2020 10:23 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Tue, 28 Jan 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
molesting four girl students beaten one for protesting in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
 कस्बे के लुचुई ओवरब्रिज के नीचे रविवार को स्कूल से घर लौट रही छात्राओं के साथ दो बाइक पर सवार चार मनचलों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर मनचलों ने एक छात्रा को पीट दिया। पुलिस ने लुचुई निवासी विकास सिंह व अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित की पहचान कर उन्हें पकड़ने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक सहजनवां कस्बे के एक इंटर कॉलेज में रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर छात्राएं कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। कार्यक्रम खत्म होने के बाद चार छात्राएं एक ही साथ घर के लिए निकलीं। अभी छात्राएं लुचुई ओवरब्रिज के नीचे पहुंची थीं कि दो बाइक पर सवार चार मनचले आए और छेड़खानी करने लगे।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान एक छात्रा का हाथ एक मनचले ने पकड़ लिया और गाड़ी पर बैठाने की कोशिश की। छात्राओं ने इसका विरोध किया तो मनचलों ने छात्रा को पीट दिया। छात्राओं ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। फिर तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवीं की छात्रा से छेड़खानी, उलाहना देने पर भाई को पीटा

इलाके के एक गांव की छात्रा से युवकों ने छेड़खानी कर दी। छेड़खानी का उलाहना देने पर आरोपित युवकों ने छात्रा के भाई की पिटाई कर दी। छात्रा के परिजनों ने तहरीर दे दी है। पुलिस ने एक आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया है। झंगहा इलाके के एक व्यक्ति खोराबार में किराए का कमरा लेकर परिवार के साथ रहते हैं। वह सब्जी बेचते हैं।

रविवार की शाम सात बजे पांचवीं में पढ़ने वाली उनकी बेटी चौराहे पर सामान लेने गई थीं। आरोप है कि रास्ते में कबाड़ की दुकान के पास खड़े युवकों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा घर आई और परिजनों को पूरी बात बताई। उसके बाद उसका भाई उलाहना लेकर पहुंचा तो आरोपितों ने उसकी पिटाई कर दी। इंस्पेक्टर खोराबार सुनील कुमार राय ने कहा कि युवक की पहचान करने के लिए छात्रा को बुलाया गया है। पहचान करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed