फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Molested Video viral on social media by accused in gorakhpur

यूपी: असलहा दिखा कर किया दुष्कर्म, फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वीडियो, केस दर्ज

Thu, 18 Feb 2021 08:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 18 Feb 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Molested Video viral on social media by accused in gorakhpur
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामगढ़ताल इलाके के एक गांव की किशोरी से उसी गांव के युवक ने असलहा दिखाकर दुष्कर्म किया। साथ ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन


किशोरी की मां ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी। किशोरी की मां की तहरीर पर दुष्कर्म, धमकी और आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। घटना अक्तूबर 2020 की है लेकिन आरोपी ने एक सप्ताह पहले दुष्कर्म का वीडियो वायरल किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, किशोरी की मां ने तहरीर देकर बताया कि गांव का एक युवक उनकी बेटी के साथ पिछले एक साल से छेड़खानी कर रहा था। स्कूल आते-जाते अश्लील हरकत करता था। शिकायत करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता था। वह जबरदस्ती शादी करने का दबाव भी बनाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की हरकतों से परेशान होकर बेटी की पढ़ाई छुड़वा दी और पुलिस में शिकायत भी की थी। गत दिसंबर में जनसुनवाई पोर्टल (संदर्भ संख्या 40018820047139) पर शिकायत भी दर्ज कराई। इसके बावजूद कुछ नहीं हुआ। लिहाजा, आरोपी का मनोबल बढ़ गया।



 

सवालों के घेरे में पुलिस की कार्यप्रणाली

पीड़िता की मां के मुताबिक 4 अक्तूबर 2020 की भोर में 4 बजे किशोरी शौच करने जा रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक बेटी को अपने घर में खींच ले गया। असलहा दिखाकर डराया, धमकाया और दुष्कर्म किया। कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियों बना लिया। इसके जरिए ब्लैकमेल करने लगा।

पीड़िता की मां के मुताबिक 17 फरवरी को रामगढ़ताल पुलिस को दोबारा तहरीर दी गई थी लेकिन केस नहीं दर्ज किया गया। जब मामले की जानकारी एसएसपी को दी गई तब जाकर केस दर्ज हुआ है। इस संबंध में इंस्पेक्टर रामगढ़ताल जगत नारायण सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

किशोरी से दुष्कर्म की घटना को चार महीने से ज्यादा हो चुके हैं, फिर भी पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। इसी का नतीजा रहा कि आरोपी का मनोबल बढ़ा और दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अगर पुलिस ने तत्काल केस दर्ज करके कार्रवाई की होती तो किशोरी सहित पूरे परिवार को फजीहत नहीं होना पड़ता।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed