फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Miscriants sexul assult to sister in presence of younger brother

छोटे भाई की मौजूदगी में बहन से की थी हैवानियत, बदमाश बोले- 'हल्ला मचाया तो मार दूंगा गोली'

Fri, 13 Nov 2020 11:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 13 Nov 2020 11:53 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Miscriants sexul assult to sister in presence of younger brother
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर गगहा इलाके के एक ईंट भट्टे पर मंगलवार रात हथियारबंद डकैतों ने दो किशोरियों से जब हैवानियत की थी, उस वक्त उसी कमरे में एक पीड़िता का छोटा भाई भी मौजूद था। पीड़िता की मां ने गुरुवार को अमर उजाला रिपोर्टर को यह बात बताई। लड़खड़ाती जुबां से वह बोली, बेटी के साथ जो कुछ हुआ, वह देखकर वहां मौजूद उसके भाई ने आंखें मूंद लीं, मुंह बिस्तर में छुपा लिया। इसी बच्चे ने ही बहन के साथ हुई हैवानियत की जानकारी सबसे पहले मां को दी थी।

विज्ञापन


उधर, पुलिस ने गुरुवार को किशोरियों के कुछ और चिकित्सकीय परीक्षण कराए। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने दुष्कर्म की धारा एफआईआर में दर्ज की है और उसी के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहां पर मौजूद अन्य मजदूरों ने भी इस बात की पुष्टि की कि बच्चियों के साथ गलत हुआ है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बदमाशों ने किशोरियों से जबरन शारीरिक संबंध नहीं बनाए, इसीलिए मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि भी नहीं हुई है। दरअसल, बदमाशों ने उससे भी कुछ ज्यादा घिनौना यौन व्यवहार किया। प्राथमिकी में इसका स्पष्ट उल्लेख है। बेखौफ बदमाशों ने करीब एक घंटे तक भट्ठे पर तांडव मचाया और फिर सब कुछ समेट कर फरार हो गए। मजदूरों के मुताबिक बदमाश आपस में भोजपुरी में बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइट बंद कर दी थी, हम मुंह फेर लिए
हैवानियत के समय कमरे में मौजूद छोटे बच्चे ने बताया कि बहन को बैठाकर बदमाशों ने लाइट बंद कर दी थी। फिर हमने मुंह फेर लिया। करीब दस साल का बच्चा यह कहने के बाद यह भी कहता है कि हम कुछ नहीं जान पाए, सो गए थे।

नारी निकेतन में रखी गईं किशोरियां,
किशोरियों का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया, फिर भी दोनों को नारी निकेतन में रखा गया है। किशोरियां गुरुवार को अपने परिजनों से बात भी नहीं कर सकीं। इससे मां-बाप परेशान हैं। एक किशोरी की मां फफक कर रो पड़ी। उसका कहना है कि बेटी से बात नहीं हो पाई है। ऐसा लग रहा है कि कलेजा बाहर आ जाएगा। पुलिस का तर्क है कि शुक्रवार को किशोरियों का एक्सरे कराया जाएगा, फिर परिवार के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

 

मजदूर बोले, बातचीत और आने के अंदाज से स्थानीय ही लग रहे थे बदमाश

मंगलवार की रात करीब बारह बजे के बाद बदमाशों ने धावा बोला था। मजदूरों ने बताया कि बदमाश आते ही बाहर सोए दो मजदूरों को मारने लगे। उनकी आवाज सुनकर हम लोग बाहर आए और जैसे ही वजह पूछी तो बदमाशों ने तमंचे निकाल लिए। फिर सभी को एक कमरे में जाने को बोला, न जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। डर की वजह से सभी एक कमरे में चले गए।

बदमाश भोजपुरी में ही बातचीत कर रहे थे, जिस तरह से वे आए थे, इससे यही लग रहा है कि वे यहां के रास्तों को ठीक से जानते थे या उनमें से कोई एक जरूर स्थानीय था। महिला मजदूरों ने बताया कि सभी मजदूर एक महीने पहले ही यहां आए हैं, इस वजह से किसी को पहचानते नहीं है, नकाब होने की वजह से किसी पहचानना और भी मुश्किल था।

आसान नहीं भट्ठे तक पहुंचने की राह
गगहा इलाके के जिस ईंट भट्ठे पर वारदात हुई है वहां पर किसी बाहरी का पहुंच पाना आसान नहीं है। अगर वाकई में किसी जरायमपेशा गिरोह ने वारदात अंजाम दी है तो किसी स्थानीय व्यक्ति ने उन्हें वहां की जानकारी जरूर दी है। मजदूरों ने बताया कि बदमाश पैदल ही आए थे और उनके पैर कीचड़ से सने थे, यानी वे खेत के रास्ते ही आए थे। खेत के रास्ते उस भट्ठे तक पहुंच पाना बिना किसी परिचित के संभव नहीं है।

खेत के रास्ते से आए थे मुंह बांधे बदमाश
मजदूरों ने बताया कि तीन चार लोगों को छोड़कर सभी बदमाश मुंह बांधे हुए थे। सभी के पैरों में कीचड़ लगा हुआ था, जिससे यह साफ है कि वे खेतों के रास्ते से आए थे। गाड़ी उनके पास नहीं थी।

 

जाते समय बोले, एक घंटे तक रहेंगे-कोई बाहर दिखा तो मार देंगे गोली

जाते समय बदमाशों ने मजदूरों से कहा था कि अगर बाहर निकला या हल्ला मचाया तो गोली मार देंगे। एक घंटे तक अंदर ही रहना। मजदूर इतने डर गए थे कि वे घर से बाहर नहीं निकले और भोर में करीब चार बजे भट्ठा मालिक को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हरकत में आई पुलिस ने इसके बाद ही जांच पड़ताल शुरू की।

साबुन, तेल, बच्चों के कपड़े तक समेट ले गए बदमाश
झारखंड से एक महीने पहले मजदूरी करने आए मजदूर और उनके परिवार के पास जो कुछ था, बदमाश सब समेट ले गए। अपने आप में यह हैरान करने वाली घटना है, जहां पर बदमाश डाका डालने के दौरान साबुन, तेल और बच्चों के कपड़े तक उठा ले गए हैं। यहां तक कि इस्तेमाल किए हुए साबुन को भी जाते समय ले जाना बदमाश नहीं भूले। सहमे मजदूरों ने बताया कि बदमाशों ने ईंट भट्ठे के कार्यालय में भी तोड़फोड़ की थी और कागजात फेंक दिए थे।

सहमे व दबाव में हैं परिजन
डकैती व किशोरियों से हैवानियत का दंश झेलने वाले मजदूर अब भी सहमे हुए हैं। दबाव में भी दिख रहे हैं। सब डकैती की पूरी कहानी बता रहे हैं लेकिन किशोरियों के साथ हैवानियत की बात खुलकर बताने से डर रहे हैं। यही नहीं, तहरीर देकर एफआईआर कराने वाले भट्ठा मालिक रामकृपाल मिश्र के सुर भी गुरुवार को बदले दिखे। तहरीर में किशोरियों से हैवानियत की बात कहने वाले भट्ठा मालिक शुक्रवार को वीडियो रिकार्डिंग में कहते मिले कि बदमाशों ने किशोरियों के मुंह में बंदूक डाल दी थी। इससे दबाव का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।  

 

बड़ी राजधानी से जवाब-तलब

डकैती और किशोरियों से हैवानियत से जुड़ी अमर उजाला की खबर से ‘छोटी राजधानी’ से बड़ी राजधानी यानी लखनऊ तक हड़कंप मच गया। आला अफसर सक्रिय हुए और पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की गई।

एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जिन भी धाराओं में केस दर्ज किया गया है, उसी के तहत कार्रवाई की जाएगी। लड़कियों का मेडिकल भी कराया गया है। घुमंतू जाति के लोगों पर संदेह है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
 
ईंट भट्ठों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की पहल करेगी पुलिस
गोरखपुर पुलिस ईंट भट्ठों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए पहल करेगी। ईंट भट्ठा मालिकों के साथ बैठक कर पुलिस उनको प्रेरित करेगी। साथ ही वहां पर रात में रौशनी का इंतजाम हो इस पर बातचीत कर व्यवस्था बनाई जाएगी। सभी थानेदार अपने इलाके में इस काम को कराएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed