फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Miscreants Three children kidnapped and run leaving child due to caught by people in gorakhpur

यूपी: तीन बच्चों का अपहरण कर भाग रहे थे बाइक सवार, ग्रामीणों से घिरे तो छोड़कर भागे

Sat, 30 Jan 2021 12:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 30 Jan 2021 12:54 PM IST
विज्ञापन
Miscreants Three children kidnapped and run leaving child due to caught by people in gorakhpur
बच्चे वापस मिल गए तो परिजनों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके से दो बहन और एक भाई का अपहरण कर भाग रहे बाइक सवार खुद को गांव वालों से घिरा देख बच्चों को पिपराइच इलाके में छोड़कर फरार हो गए। बच्चे अपने घरवालों का नाम नहीं बता पा रहे थे, तो एक युवक ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कुसम्ही के कुछ लोगों ने वीडियो देखकर घरवालों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन बच्चों को लेकर घर आए। हालांकि पुलिस को सूचना नहीं दी, क्योंकि बच्चे मिल गए थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जनपद के हाटा के पकड़िया निवासी मोहन चौहान कुसम्ही में रहकर मजदूरी करता है। परिवार भी साथ रहता है। बेटी मनीषा (9), सरिता (7) और बेटा सन्नी (5) साइकिल चला रहे थे। साइकिल चलाते हुए ही तीनों पास के ही ईंट-भट्ठा की ओर चले गए।
विज्ञापन


इस बीच बाइक सवार दो युवक आए। युवकों ने भाई-बहनों को दस-दस रुपये और टॉफी देकर बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद पिपराइच रोड पर जाने लगे। उनौला क्रॉसिंग से पहले ब्रेकर पड़ा, लेकिन चालक ने बाइक की गति कम नहीं की। नतीजा रहा कि बाइक पर बैठी सात वर्षीय सरिता उछल कर नीचे गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे नहीं बता पा रहे थे माता-पिता का नाम

आसपास के ग्रामीणों ने बच्ची के गिरने पर शोर मचाया, लेकिन बाइक सवार नहीं रुके। संदेह होने पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दी। इससे घबराए बाइक सवार, मनीषा व सन्नी को भी उतारकर भाग निकले। सहमे बच्चे रोने लगे तो ग्रामीणों ने परिचय पूछा। बच्चे माता-पिता का नाम नहीं बता पा रहे थे। सिर्फ इतना कह रहे थे कि वे प्राथमिक विद्यालय कुसम्ही में पढ़ते हैं। इसके बाद एक युवक ने तीनों का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

कुछ देर में ही घटना की जानकारी परिजनों को मिल गई। परिजन पहुंचे और बच्चों को लेकर घर आए। आरोप है कि पुलिस इस घटनाक्रम से वाकिफ होने के बाद भी बाइक सवारों की तलाश में सक्रिय नहीं हुई। हालांकि परिजनों की तरफ से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। उधर, पुलिस ने पूरे मामले से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed