फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   miscreants shot two people in market Both dead in kushinagar

यूपी: कुशीनगर में बदमाशों ने दिनदहाड़े बरसाई गोलियां, दो की मौत

Sat, 17 Oct 2020 07:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 17 Oct 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
miscreants shot two people in market Both dead in kushinagar
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बदमाशों ने मिलकर तीन लोगों को दिनदहाड़े गोली मार दी, जिसमें दो की मौत हो गई है। वहीं तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला समउर-तमकुहीराज मार्ग का है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बिहार बार्डर से सटे समउर बाजार में शनिवार की शाम करीब सवा चार बजे बाइक सवार बदमाशों ने बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटनास्थल पर मौजूद मछली विक्रेता ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उसे भी गोली मार दी। इसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए वापस बिहार प्रांत की सीमा में भाग गए।
विज्ञापन


समउर पुलिस चौकी इंचार्ज दोनों शव टैंपो से लेकर सीएचसी तमकुहीराज चले गए। इधर घटना से नाराज लोगों व व्यापारियों ने बाजार के मुख्य चौराहे को जाम कर धरना दिया। मौके पर पहुंचे एसपी व एसडीएम ने घटना का शीघ्र खुलासा करते हुए पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाकर मामला शांत कराया। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स बुलाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लोगों ने किया चक्का जाम

पटहेरवा थाना क्षेत्र का समउर बाजार बिल्कुल बिहार प्रांत की सीमा पर है। शनिवार की शाम करीब सवा चार बजे बाजार में अगल-बगल के लोग खरीदारी करने आए थे। समउर-तमकुहीराज मार्ग पर शराब भट्ठी के पास भी काफी लोग मौजूद थे। बिहार के गोपालगंज जिले के मझवलिया गांव निवासी धर्मेंद्र (35) भी शराब भट्ठी के पास पहुंचा था कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और धर्मेंद्र को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायर कर दिए।

घटनास्थल पर ही बगल के गांव बिहार खुर्द बंगला टोला निवासी रामदयाल चौहान (58) मछली बेच रहे थे। युवकों को गोली चलाता देख रामदयाल ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उन्हें भी गोली मार दी। इसके बाद तमकुहीराज जाने वाली सड़क से भाग निकले। बाजार में दो लोगों को गोली मारने की खबर सुनकर मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। समउर बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज रमेश पुरी घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत ही धर्मेंद्र व रामदयाल को एक टैंपो में लादकर तमकुहीराज सीएचसी के लिए निकल गए।

घटना से नाराज लोगों ने समउर बाजार के मुख्य तिराहे पर सड़क जाम कर धरना शुरू कर दिया। लोग मृतक के परिजनों को सहायता दिलाने, अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी, शराब भट्ठी को समउर बाजार से हटवाने तथा समउर बाजार पुलिस चौकी के साथ बैरियर लगाकर बिहार से आने-जाने वालों की जांच की मांग करने लगे।

मौके पर पहुंचे एसपी विनोद कुमार सिंह, एसडीएम तमकुहीराज एआर फारूकी, सीओ तमकुहीराज फूलचंद कन्नौजिया, एसओ पटहेरवा अतुल्य कुमार पांडेय आदि पहुंचे। एसडीएम एआर फारूकी ने मांगों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed