{"_id":"60324f066e0fd5303701bde3","slug":"miscreants-arrested-after-firing-police-team-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे थे बदमाश, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे थे बदमाश, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
Sun, 21 Feb 2021 05:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 21 Feb 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चौरीचौरा इलाके के करमहा रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार की रात बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे एक बदमाश को चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया जबकि दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
चोरी की बाइक के साथ बदमाशों के होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की थी। पुलिस को देखते ही बदमाश ने फायर झोंक दिया लेकिन पुलिस ने खुद को बचा लिया। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, खोखा और चोरी की बाइक मिली है।
विज्ञापन
आरेपी की पहचान खोराबार क्षेत्र के रामनगर करजहा निवासी विवेक के रूप में हुई है। सीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की रात में करीब 2.40 बजे बदमाशों के होने की सूचना मिली थी। एसआई प्रणव कुमार ओझा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डुमरी खास की तरफ से सरदारनगर-फुटहवा मार्ग के रास्ते बदमाश जा रहे हैं। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी, एसएसआई धनजय राय को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक और एसएसआई भी पहुंच गए। सूचना थी कि तीन अपराधी बिना नंबर की एक चोरी की बाइक से किसी घटना को अंजाम देने आ रहे हैं। बाइक सवार को देखते हुए करमहा रेलवे क्रासिंग के पास रोकने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस को देखते ही बाइक चालक अपनी बाइक मोड़कर भागना चाहे और पीछे बैठा विवेक उर्फ सेठ पुत्र बंशु पासवान पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इसी दौरान उनकी बाइक फिसल कर जमीन पर गिर गई।
पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए फायर करने वाले खोराबार क्षेत्र के रामनगर करजहा धुसी टोला निवासी विवेक को चोरी की बिना नंबर की एक बाइक, एक अदद 315 बोर का तमंचा, कारतूस व एक खोखा तथा 1.200 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या की कोशिश, पुलिस टीम हमला, आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी का चालान कर दिया है।
सीओ ने बताया कि खोराबार क्षेत्र के रामनगर करजहा निवासी बाइक चालक विजय निषाद पुत्र बेचन निषाद व श्रीराम उर्फ ठेहवा पुत्र रामप्रीत पासवान अंधेरे का लाभ लेते हुए भाग निकले। उन्होंने बताया कि पकड़े गए अपराधी विवेक पासवान पर चौरीचौरा, झंगहा व खोराबार थाने में हत्या की कोशिश, चोरी सहित अन्य कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। विवेक व उसके दोनों साथी हाईवे पर लूट करते हैं।