फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   miscreants absconded with two lakhs by luring them to double money in Gorakhpur

गोरखपुर: रुपये दोगुना करने का लालच देकर दो लाख लेकर फरार हुए बदमाश, पुलिस पर उठ रहे सवाल

Tue, 22 Jun 2021 07:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Jun 2021 07:37 PM IST
सार

एक बदमाश के वर्दी में होने की सूचना, पुलिस वालों पर संदेह होने पर जांच शुरू, हिरासत में लिए गए दो आरोपितों के पुलिस बनकर लूट करने की जानकारी दी।

विज्ञापन
miscreants absconded with two lakhs by luring them to double money in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गोला इलाके में सोमवार की रात में रुपये दोगुना करने का लालच देकर दो लाख रुपये की टप्पेबाजी की जांच तेज कर दी गई है। हिरासत में लिए गए दो आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि एक आरोपी वर्दी में था। पुलिस बनकर वह लोग लूटपाट किया करते थे। यह चौंकाने वाले खुलासा होने के बाद पुलिस वालों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


खबर है कि इस गिरोह में कोई ना कोई पुलिसकर्मी भी शामिल है। एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। एसएसपी के निर्देश पर गिरोह के पर्दाफाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोला इलाके के दुबौली निवासी अंशुमान राय सोमवार की रात करीब 11 बजे अपने बोलरों से देईडीहा होते हुए घर जा रहे थे। लमतिया में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनकी बोलरों को ओवर टेक कर रोक लिया। अभी वह कुछ समझ पाते कि बदमाशों ने उन्हें रुपये दोगुना करने का लालच दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा

दो लाख का चंद मिनट में चार लाख किए जाने के झांसे में आकर अंशुमान अपना रुपया गंवा दिए। बदमाश दो लाख लेकर फरार हो गए। बनरही गांव के रास्ते भागते हुए दो बदमाश उसी गांव में रामेश्वर दुबे के मकान के सामने बाइक से गिर पड़े। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य बदमाश भाग निकले।

इस बीच वहां गांव के कुछ युवक खड़े थे। उन्होंने बदमाशों को भागता देख शक हो गया कि यह किसी वारदात को अंजाम देकर भाग रहे हैं। युवकों ने साहस दिखते हुए दोनों को पकड़ लिया और खूब धुनाई की। यह देख गांव में भारी भीड़ जुट गई। इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में लेकर पूदताछ कर रही है।

एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने कहा कि रुपये दोगुना करने का लालच देकर टप्पेबाजी की गई है। दो बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही इनके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। इस गैंग के लोग कभी क्राइम ब्रांच तो कभी पुलिस के वेश में लोगों के साथ टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देते हैं। इनमें जिले के कुछ पुलिसकर्मियों के भी नाम सामने आए हैं। जिनकी जांच कराई जा रही है। अगर इस गैंग में उनकी किसी भी प्रकार की संलिप्तता मिली तो दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि इस गैंग में कुछ अन्य जिलों के भी बदमाश शामिल हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed