फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   men killed his sister in law in Maharajganj

मामूली बात से नाराज हुआ देवर, धारदार हथियार से भाभी की ले ली जान

Mon, 27 Jul 2020 11:26 AM IST
vivek shukla संवाद एजेंसी, महराजगंज
संवाद एजेंसी, महराजगंज Published by: vivek shukla Updated Mon, 27 Jul 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
men killed his sister in law in Maharajganj
maharajganj news - फोटो : अमर उजाला।

महराजगंज जिले के कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र मेघौली कला गांव के टोला लमुहा में रविवार को दोपहर बाद देवर ने मामूली बात को लेकर अपने भाभी पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। उसके बाद मौके पर धारदार हथियार छोड़ फरार हो गया। 

विज्ञापन


वही देवर के हमले में घायल महिला की हालत बिगड़ते देख लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र निचलौल ले गए। जहां पर महिला की हालत नाजुक होते देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


वहां हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इस दौरान महिला की रास्ते में मौत हो गई। महिला के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति दूसरे राज्य में करता है नौकरी

निचलौल थाना क्षेत्र के टिकुलहिया निवासी त्रिलोकी सहानी ने बताया कि बेटी पार्वती (36) की शादी करीब पंद्रह वर्ष पूर्व ठूठीबारी क्षेत्र के मेघौली कला के टोला लमुहा निवासी जोगिंदर से किया था। कुछ वर्ष बीतने के बाद दामाद जोगिंदर पार्वती को साथ लेकर अपने छोटे भाई चंदशेखर से अलग हो गया था। 

इस दौरान दोनों के बीच बंटवारे को लेकर कई बार विवाद होता रहता था। दामाद जोगिंदर रोजी रोटी के इंतजाम करने के लिए बीते छह माह पहले बैंगलोर गया हुआ है। कोरोना संक्रमण के चलते वह लॉकडाउन में घर नहीं आ पाया था। इसी बीच मामूली बात को लेकर पार्वती और उसके देवर चंद्रशेखर में कहासुनी हो गई। जिससे आक्रोशित देवर चंद्रशेखर ने धारदार हथियार से पार्वती पर हमला कर दिया। 

घटना के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाते समय पार्वती की रास्ते में मौत हो गई। मृतक पार्वती के तीन बच्चें संजना (8), रिया (6) व प्रिंस (4) हैं।

निचलौल क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। घटनास्थल से धारदार हथियार गड़ासा व हाशिया बरामद हुआ है। वही आरोपी देवर चंद्रशेखर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed