फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Men Dead body found in forest at Maharajganj

महराजगंज: पंचायत में जाने की बात कहकर घर से निकला था युवक, दो दिन बाद इस हाल में मिला शव

Sun, 19 Apr 2020 12:35 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sun, 19 Apr 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
Men Dead body found in forest at Maharajganj
मृतक सुदर्शन सहानी। (File) - फोटो : अमर उजाला।

महराजगंज जिले के सोहगीबरवा वन्य प्रभाग अंतर्गत चौक रेंज के जंगल में रविवार को एक पेड़ से लटकता एक व्यक्ति का शव कुछ लोगों ने देखा। उसके बाद उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुट गई। कुछ देर बाद मृतक व्यक्ति की पहचान चौक थाना क्षेत्र के सोनाड़ी खास निवासी सुदर्शन सहानी (52) के रूप में हुई।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली तो कोहराम मच गया। वही मृतक की पत्नी धानमती ने पुलिस को तहरीर देकर दो नामजद लोगों द्वारा पति की हत्या करने की आशंका जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने लगाया ये आरोप

पुलिस को दी गई तहरीर के मृतक की पत्नी धानमती ने बताया है कि बीते शुक्रवार की दोपहर में बलुअहिया नर्सरी निवासी दो व्यक्ति उनके घर आए। उसके बाद पंचायत करने की बात कहते हुए उनके मृतक पति सुदर्शन को अपनी मोटर साइकिल पर बैठकर अपने गांव बलुअहिया नर्सरी की ओर लेकर चले गए।

उसके बाद उन लोगों द्वारा पति की हत्या कर जंगल के मलाव नाले के किनारे एक पेड़ से लटका दिया गया। जिसे जंगल में पशु चरा रहे लोगों ने देखा। सुदर्शन के मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

इस संबंध में चौक थाना प्रभारी गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मृतक व्यक्ति की शव का पहचान कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही मृतक की पत्नी धानमती ने तहरीर देकर दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed