फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Married women Dead body found in kushinagar

कुशीनगर: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया ये आरोप

Fri, 24 Apr 2020 05:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 24 Apr 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
Married women Dead body found in kushinagar
सांकेतिक तस्वीर।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला क्षेत्र के पगार गांव में शुक्रवार को 23 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। विवाहिता की डेढ़ साल एक बच्ची भी है, जबकि उसका पति डेढ़ वर्ष से दुबई में है। मामले की जानकारी होने पर मौके पर नायब तहसीलदार राधेश्याम उपाध्याय और खोटही चौकी प्रभारी एसबी सिंह पहुंच कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


ये है मामला
मिली के जानकारी के मुताबिक पगार की अहिर टोली निवासी बलदेव यादव शुक्रवार की दोपहर में घर में अपनी बहू सोनम को आवाज लगाने लगे। कोई जवाब नहीं मिला तो उसके कमरे की तरफ गए। वहां बहू का शव फंदे से लटका देख सन्न रह गए। इसकी सूचना मिलने पर बहू सोनम के मायके से उसके भाई शैलेंद्र व अन्य लोग पहुंचे।
विज्ञापन


मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए सोनम की हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर कप्तानगंज के नायब तहसीलदार राधेश्याम उपाध्याय व एसओ रामकोला धर्मेंद्र सिंह व खोटहीं पुलिस चौकी प्रभारी एसबी सिंह मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed