फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Manish murder case Judicial custody of JN Singh and Akshay Mishra extended

मनीष हत्याकांड: जेएन सिंह और अक्षय मिश्रा की बढ़ाई गई न्यायिक अभिरक्षा, वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई पेशी

Fri, 22 Oct 2021 06:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 Oct 2021 06:37 PM IST
सार

वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई दोनों आरोपितों की पेशी, तीन नवंबर तक न्यायिक हिरासत में, एसआईटी कानपुर का साक्ष्य संकलन पूरा नहीं होने पर कोर्ट ने दिया आदेश।

विज्ञापन
Manish murder case Judicial custody of JN Singh and Akshay Mishra extended
आरोपी जेएन सिंह और अक्षय मिश्रा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत मामले में शुक्रवार को मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर जेएन सिंह और चौकी इंचार्ज रहे अक्षय मिश्रा की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी हुई। दोनों आरोपियों को सीजेएम (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) ज्योत्सना यादव की कोर्ट में पेश किया गया था।

विज्ञापन


यहां एसआईटी कानपुर की ओर से साक्ष्य संकलन पूरा नहीं होने की वजह से एसआईटी के सह प्रभारी ने कोर्ट में अर्जी दी। इसके बाद अदालत ने दोनों आरोपियों की 14 दिनों की न्यायिक हिरासत बढ़ाते हुए 3 नवंबर तक इसे जारी रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आरोपी पुलिस वालों के अधिवक्ता पीके दुबे ने बताया कि सीजेएम कोर्ट में एसआईटी कानपुर से सह विवेचक छत्रपाल सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर साक्ष्य संकलन पूरा नहीं होने का हवाला दिया है। जिसके कारण इंस्पेक्टर और दरोगा की 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा बढ़ाई गई है। एसआईटी का दावा है कि जल्द ही इस मामले में साक्ष्य संकलन पूरा कर मामले में चार्जशाट दाखिल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

छह पुलिस वाले बनाए गए थे आरोपी, सभी जेल में

रामगढ़ताल इलाके के होटल कृष्णा पैलेश में 27 सितंबर की रात में इंस्पेक्टर जेएन सिंह, चौकी इंचार्ज अक्षय मिश्रा व अन्य पुलिस वाले चेकिंग करने को गए थे। आरोप है कि इस दौरान ही पुलिस वालों की पिटाई से मनीष की मौत हो गई थी। इस मामले में मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी की तहरीर पर छह पुलिसवालों के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया और मामले की जांच और विवेचना एसआईटी कानपुर को दी गई थी।

स्थानीय पुलिस की मदद से एसआईटी ने सभी आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेजवा दिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी जेएन और अक्षय मिश्रा की पहली पेशी शुक्रवार को थी। वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी कराई जाएगी। जेल प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed