फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news In Khagaria, woman constable blackmailed and duped of Rs 10.83 lakh, false conspiracy

बिहार: 10.83 लाख ऐंठने के बाद महिला सिपाही के पति को फंसाने की साजिश, खगड़िया में दो भाई गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2026 07:40 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2026 07:40 PM IST
सार

खगड़िया में महिला सिपाही को अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल कर 10.83 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया। शिकायत के बाद आरोपियों ने महिला के पति को गांजा, शराब और हथियार के झूठे मामले में फंसाने की साजिश रची।

 

विज्ञापन
Bihar news In Khagaria, woman constable blackmailed and duped of Rs 10.83 lakh, false conspiracy
प्रेस कान्फ्रेंस में जानकारी देते गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस अधीक्षक पुष्कर आनंद के निर्देश पर खगड़िया पुलिस ने एक मामले का खुलासा करते हुए दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने बिहार पुलिस में कार्यरत एक महिला सिपाही को अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर उससे 10.83 लाख रुपये ऐंठ लिए। महिला द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपियों ने उसके पति को गांजा, शराब और हथियार के झूठे मामले में फंसाने की साजिश रची।

विज्ञापन

गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घटना 3 अक्टूबर की रात की है। दुधैला निवासी अमन राज ने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि सतीश कुमार बाइक से भारी मात्रा में विदेशी शराब, गांजा और हथियार लेकर घर आ रहा है। उसने पुलिस पर तत्काल कार्रवाई के लिए दबाव भी बनाया।

विज्ञापन

सूचना पर पसराहा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही अमन राज अपने भाई रंजन कुमार और दो अन्य सहयोगियों के साथ वहां से भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने सतीश कुमार के बासा पर छापेमारी की। वहां से 200 ग्राम गांजा, 5.625 लीटर अंग्रेजी शराब, एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और चार खोखा बरामद किए गए।सूचना देने वाले व्यक्ति का पुलिस के पहुंचते ही भाग जाना और पूरे घटनाक्रम में उसकी भूमिका संदिग्ध लगने पर पुलिस ने अमन राज से कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में कथित साजिश का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बेंच-डेस्क के सहारे टिकी थी स्कूल की छत; किस विधायक की मांग पर विद्यालय को शिफ्ट किया गया?

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2022 में अमन राज की दोस्ती बिहार पुलिस में कार्यरत एक महिला सिपाही से हुई थी। आरोप है कि अमन ने महिला का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और यूपीआई के जरिए उससे 10,83,000 रुपये ऐंठ लिए। महिला सिपाही ने इस संबंध में 3 अक्टूबर को पसराहा थाना में कांड संख्या 214/26 दर्ज कराया था।

पुलिस के मुताबिक, इसी मामले से बचने और बदला लेने के लिए अमन राज और उसके भाई रंजन कुमार ने महिला सिपाही के पति सतीश कुमार के बासा पर शराब, गांजा और हथियार रखे और फिर पुलिस को सूचना देकर उसे फंसाने की साजिश रची।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पसराहा थानाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए अमन राज और रंजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

छापामारी दल में पसराहा थानाध्यक्ष राजीव रंजन, भरतखंड थानाध्यक्ष सावत्री कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार दास सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed