{"_id":"61778e2c53f73248ba41eaf4","slug":"manish-gupta-murder-case-friends-avoiding-appearing-before-sit","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष हत्याकांड: एसआईटी के सामने पेश होने से बच रहे हैं मनीष के दोस्त, कई बुलावे के बाद भी नहीं दर्ज करा रहे बयान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मनीष हत्याकांड: एसआईटी के सामने पेश होने से बच रहे हैं मनीष के दोस्त, कई बुलावे के बाद भी नहीं दर्ज करा रहे बयान
Tue, 26 Oct 2021 10:42 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 26 Oct 2021 10:42 AM IST
सार
एसआईटी ने कई बार मनीष के दोस्तों को बुलाया, लेकिन वे डर या अन्य किसी बात का हवाला देकर आने से बच रहे हैं। सोमवार को भी उन्हें गोरखपुर आना था, लेकिन करवाचौथ का हवाला देकर समय मांग लिया।
विज्ञापन
मृतक कारोबारी मनीष गुप्ता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में मनीष गुप्ता हत्याकांड में चश्मदीद गवाह मनीष के दोस्त गुरुग्राम के हरबीर सिंह और प्रदीप सिंह एसआईटी की जांच से बच रहे हैं। एसआईटी के कई बार बुलाने के बाद भी वह अपना बयान दर्ज कराने गोरखपुर नहीं आए। कोई न कोई बहाना बनाकर आने से बच रहे हैं। वहीं, एसआईटी की आधी टीम कानपुर जा चुकी है। वर्तमान में एसआईटी के एक इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल ही मौजूद हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मनीष गुप्ता की मौत की जांच कानपुर एसआईटी कर रही है। साक्ष्य जुटाने के साथ ही इस केस से जुड़े सभी लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं। केवल हरबीर सिंह और प्रदीप का बयान बाकी है। इन लोगों ने कानपुर में बयान दर्ज कराया है, लेकिन एसआईटी उन्हें गोरखपुर बुलाकर होटल के कमरा नंबर 512 का सीन रिक्रिएट कराना चाहती है।
विज्ञापन
एसआईटी ने कई बार मनीष के दोस्तों को बुलाया, लेकिन वे डर या अन्य किसी बात का हवाला देकर आने से बच रहे हैं। सोमवार को भी उन्हें गोरखपुर आना था, लेकिन करवाचौथ का हवाला देकर समय मांग लिया। इससे पहले दोनों ने नवरात्र का हवाला देकर मोहलत मांगी थी। अब तो एसआईटी भी मानकर चल रही है कि दोनों दोस्त इस मामले से पीछे हट रहे हैं।
विज्ञापन