{"_id":"5fd1c9588ebc3e3d91333c03","slug":"man-reached-hospital-after-becoming-fake-cmo-of-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती का सीएमओ बनकर अस्पताल पहुंचा शख्स, ऐसे हो गया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बस्ती का सीएमओ बनकर अस्पताल पहुंचा शख्स, ऐसे हो गया गिरफ्तार
Thu, 10 Dec 2020 12:38 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में बस्ती का सीएमओ बनकर अस्पताल से मरीज को छुड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला खोवा मंडी स्थित एक निजी अस्पताल का है। अस्पताल कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि निजी अस्पताल में एक हफ्ते से 55 वर्षीय व्यक्ति भर्ती हैं। वह पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे थे। इलाज के दौरान 56 हजार रुपये का खर्चा आया।
विज्ञापन
बुधवार को एक युवक अस्पताल से मरीज को ले जाने के लिए पहुंचा। उसने खुद को बस्ती का सीएमओ बताया। युवक ने कर्मचारियों को पहले हड़काया। इस पर शक होने पर कर्मचारियों ने युवक को पकड़ लिया। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
युवक ने अपना नाम शमशुल हुदा बताया। अस्पताल संचालक मोहम्मद ताहिर ने बताया कि युवक ने मंगलवार को भी खुद को बस्ती का सीएमओ बताते हुए फोन किया था। उसने मरीज को बगैर रकम लिए छोड़ने के लिए निर्देशित किया था। बुधवार को वह स्वयं अस्पताल पहुंचा और मरीज को ले जाने लगा। युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।