{"_id":"5faf820d8ebc3e9ba96a820d","slug":"man-killed-nine-year-girl-in-gorakhpur-news-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटी का पता नहीं पर उम्मीद जिंदा, मां बोली- 'काश लौट आती वो'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेटी का पता नहीं पर उम्मीद जिंदा, मां बोली- 'काश लौट आती वो'
Sat, 14 Nov 2020 12:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 14 Nov 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मामूली बात पर एक युवक जयवीर ने नौ साल की बच्ची अनीता की गुरुवार को गला घोंटकर हत्या कर दी और लाश बोरे में भरकर राप्ती नदी में फेंक दिया। मामला गगहा इलाके के डुमरी गांव का है।
जयवीर के कुबूलनामे के बाद सभी यह यकीन कर चुके हैं कि मासूम अनीता इस दुनिया में नहीं है, लेकिन मां की उम्मीद अब भी जिंदा है। वह कहती हैं कि लाश कहां है? बेटी आएगी, काश वह जल्दी लौट आती। मां की बातें सुनकर लोगों की आंखें भर आईं। वहीं, देर रात तक गोताखोर ने तलाश की, लेकिन शव नहीं मिलने पर लौट गए। शनिवार को फिर तलाश की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, अनीता के पिता रामचंदर ताड़ी उतरवाने का काम करते हैं। चार बहन और दो भाइयों में अनीता सबसे छोटी थी, इस वजह से घरवालों की चहेती थी। उसे जयवीर के साथ जाते घरवालों ने देखा था। खुद ही जाने की अनुमति दी थी। वह जय को भैया कहती थी।
विज्ञापन
किसे पता था कि जयवीर ऐसा दरिंदा निकलेगा कि मासूम की हत्या कर देगा। जयवीर के लौटने पर अनीता के बारे में उसकी मां ने जब पूछा तो उसने यही बताया कि उसे घर के पास छोड़कर चला गया था।

Trending Videos
सवाल : हत्या के पीछे कहीं कोई बड़ी वजह तो नहीं?
मासूम बच्ची की हत्या की जो वजह जयवीर बता रहा है, वह किसी के गले नहीं उतर रही है। आरोपित का कहना कि बच्ची के ईंट से मारने पर वह बेहोश हो गया था। इसी कारण गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। हकीकत तो शव मिलने के बाद ही सामने आ पाएगी, लेकिन एक सवाल जरूर उठ रहा है कि कोई बड़ी वारदात छिपाने के लिए तो नहीं हत्या कर दी?
- क्या 21 साल का युवक नौ साल की बच्ची के दूर से ईंट फेंकने पर लगने से बेहोश हो सकता है?
- क्या 21 साल के युवक के अंदर इतनी नासमझी होगी कि वह होश में आने के बाद इतनी छोटी-सी बात पर बच्ची की हत्या कर डाले?
- गुस्सा ऐसा कि दोबारा बच्ची को घाट पर लेकर आए और हत्या कर शव को बोरे में डाल नदी में बहा दे ?
- बच्ची युवक के साथ कई बार पहले भी गई थी, उसे भाई कहती थी, बिना वजह ईंट से क्यों मारेगी?
- क्या पुलिस को कोई ऐसी ईंट मिली, जिससे यह साबित हो सके कि उसके लगने से कोई बेहोश हो सकता है?