{"_id":"5f7aa66b21dd1358d64823c3","slug":"man-killed-in-a-dispute-with-children-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: बच्चों के विवाद में शख्स को उतारा मौत के घाट, आरोपियों के तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बस्ती: बच्चों के विवाद में शख्स को उतारा मौत के घाट, आरोपियों के तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 05 Oct 2020 10:22 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोइलपूरा गांव में रविवार आधीरात को बच्चों के विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के शख्स को मौत के घाट उतार दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कोईलपुरा गांव के राम निहोर व भवानीभीख पुत्र मोहनलाल के बीच एक हफ्ते पहले बच्चों की बात को लेकर तनातनी चल रही थी। रविवार की देर रात भोजन करने के बाद भवानीभीख टहलने निकले। चौराहे के पास विपक्षियों से उसकी कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विवाद बढ़ने पर नाराज विपक्षियों ने भवानीभीख पर हमला कर दिया। जिसमें भवानीभीख गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां भवानीभीख पुत्र मोहनलाल ने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद थानाध्यक्ष कप्तानगंज विकास यादव के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष विकास यादव ने बताया मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन